बलिया में केन्या के केफर लुंबासी ने जीती सातवीं चन्द्रशेखर हाफ मैराथन की ट्राफी

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की स्मृति में रविवार को आयोजित सातवीं चंद्रशेखर हाफ मैराथन (21 किलोमीटर) की सवा लाख रुपये इनाम राशि की ट्राफी केन्या के धावक केफर लुम्बासी ने जीत ली। प्रयागराज के सचिन यादव द्वितीय और केन्या के केबिछी वाइजली ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इस मैराथन में भाग लेने के लिए 730 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था। सभी खिलाड़ी सुबह छह बजे स्टार्टिंग प्वाइंट पर पहुंचे। पटपर पचखोरा में मैराथन का फ्लैग ऑफ सांसद नीरज शेखर व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने किया। केन्या के धावकों ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी। 240 नंबर जर्सी पहने केनिया के केफर लुंबासी ने 59 मिनट पांच सेकण्ड में अपनी दौड़ पूरी की। केनियायी धावक केफर लुंबासी ने पचखोरा में स्टार्टिंग प्वाइंट से लेकर वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में फिनिश लाइन तक लगातार बढ़त बनाए रखी। हालांकि, प्रयागराज के सचिन यादव ने भी केनियायी धावक का साथ नहीं छोड़ा। उन्होंने शुरू से ही केफर को पछाड़ने के लिए पूरी ताकत झोंकी, मगर महज 32 सेकण्ड से पिछड़ कर द्वितीय स्थान हासिल किया।

230 नंबर की जर्सी पहने सचिन यादव ने अपनी दौड़ 59 मिनट 37 सेकण्ड में पूरी की। केन्या के ही केबिछी वाइजली ने तृतीय स्थान हासिल किया। केबिछी ने एक घंटे 53 सेकण्ड में दौड़ पूरी की। 270 नंबर के धावक वाराणसी के अनिल पटेल ने चतुर्थ स्थान, 271 नंबर के धावक वाराणसी के जुगनू कुमार ने पांचवां स्थान, 269 नंबर के धावक वाराणसी के अभिषेक प्रजापति ने छठवां स्थान, 244 नंबर के केनिया के चेपके वांग ने सातवां स्थान, 153 नंबर के धावक बलिया के सोनू कुमार राजभर आठवां स्थान, 172 नंबर के धावक बलिया के नीतीश कुमार ने नौवां स्थान और 703 नंबर के धावक मध्य प्रदेश के मऊगंज के पंकज पटेल ने दसवां स्थान हासिल किया। पंकज पटेल ने अपनी दौड़ एक घंटे सात मिनट और पंद्रह सेकण्ड में पूरी की। फिनिशिंग लाइन तक पहुंचे वाराणसी के कुश कुमार ने एक घंटा 15 मिनट 23 सेकण्ड में दौड़ पूरी की। लगभग डेढ़ सौ खिलाड़ी फिनिश लाइन तक पहुंच सके।

प्रथम विजेता केन्या के केफर लुंबासी को एक लाख 25 हजार, द्वितीय विजेता सचिन यादव को 65 हजार और तृतीय स्थान पर रहने वाले केन्या के केबिछी वाइजली को 35 हजार नकद का पुरस्कार दिया गया। स्टेडियम में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में ज्ञानकुंज बंशी बाजार के छात्रों ने अपनी सांगीतमय प्रस्तुति से समा बांध दिया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा में एमएसएमई संशोधन विधेयक 2026 पारित

नई दिल्ली। सोमवार को राज्यसभा में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई ) विकास (संशोधन) विधेयक, 2026 को विपक्ष के...
राष्ट्रीय  राज्य 
विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा में एमएसएमई संशोधन विधेयक 2026 पारित

युवाओं को मिलेगा एआई कौशल प्रशिक्षण और रोजगार

लखनऊ। युवाओं को रोजगार, कौशल और आत्मनिर्भर बनाने को  गति देते हुए सोमवार को आईबीएम इंडिया सीएसआर  के सहयोग से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं को मिलेगा एआई कौशल प्रशिक्षण और रोजगार

विधानसभा: चर्चा से दूर, आरोपों की बौछार 

लखनऊ। सूबे की सबसे बड़ी पंचायत यानी विधानसभा में जब सत्र आयोजित होता है तो सदस्यों को अपने क्षेत्र के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
विधानसभा: चर्चा से दूर, आरोपों की बौछार 

विवादित ढांचे में जलाभिषेक करने पहुंची लाखन आर्मी, बैरिकेडिंग से रोक 

तीन थानों की पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका लखनऊ। सोमवार सावन के पहले दिन कसमंडी कलां गांव के शिव मंदिर...
उत्तर प्रदेश 
विवादित ढांचे में जलाभिषेक करने पहुंची लाखन आर्मी, बैरिकेडिंग से रोक 

बच्ची पर हमले के बाद नगर निगम ने अभियान चलाकर पकड़े 48 छुट्टा पशु

लखनऊ। शनिवार अर्जुनगंज इलाके में बच्ची पर हमले के बाद नगर निगम सक्रीय हो गया। सोमवार नगर निगम के पशु...