कानपुर किडनी कांड: 8वीं पास ड्राइवर बना ‘डॉक्टर’, विदेशी मरीज की करता मिला जांच

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कानपुर। कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर चल रहे अवैध खेल का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मसवानपुर स्थित आहूजा हॉस्पिटल में मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था, जहां एक आठवीं पास एंबुलेंस चालक शिवम अग्रवाल खुद को डॉक्टर बताकर मरीजों की जांच करता था।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शिवम स्टेथेस्कोप लगाकर विदेशी मरीजों की भी जांच करता था। उसके मोबाइल से मिली एक फोटो में वह साउथ अफ्रीका की महिला मरीज की जांच करते हुए दिखाई दे रहा है। यह फोटो तीन मार्च को हुए एक किडनी ट्रांसप्लांट के दौरान की बताई जा रही है।

दरअसल, 31 मार्च को पुलिस ने अस्पताल में छापा मारकर किडनी ट्रांसप्लांट के इस काले कारोबार का भंडाफोड़ किया था। मामले में अस्पताल के मालिक डॉ. सुरजीत सिंह आहूजा, उनकी पत्नी डॉ. प्रीति आहूजा, दलाल शिवम अग्रवाल और अन्य संचालकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।पूछताछ में आरोपी शिवम ने कबूल किया कि वह डॉक्टर नहीं है, बल्कि एंबुलेंस चालक है। उसने इलाके में खुद को डॉक्टर के रूप में पेश कर रखा था और लोगों को प्रभावित करने के लिए एप्रन पहनता व गले में स्टेथेस्कोप रखता था। उसने यह भी बताया कि विदेशी मरीजों के साथ फोटो खिंचवाकर वह लोगों को भरोसा दिलाता था कि उसके पास इंटरनेशनल क्लाइंट हैं।

बाढ़ की मार के बीच राहत का सहारा, रूरा सुलतानपुर पहुंचे विधायक अमन गिरी ये खबर भी पढ़े : बाढ़ की मार के बीच राहत का सहारा, रूरा सुलतानपुर पहुंचे विधायक अमन गिरी

मामले में एसएन कासिम आबिदी ने बताया कि आरोपी शिवम को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, जिससे इस रैकेट से जुड़े और भी राज खुल सकते हैं। उसके मोबाइल में मिले वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर ट्रांसप्लांट से जुड़े नेटवर्क की गहराई से जांच की जाएगी। पुलिस का मानना है कि इस तरह के पुख्ता सबूत आरोपियों को सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस