ज्वैलरी शॉप में चोरी, शटर के बीच में रॉड डालकर पार कर दिए 26 लाख के जेवर

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ शुक्रवार गुडंबा इलाके में चोरों ने एक ज्वैलरी शॉप को निशाना बनाते हुए करीब 26 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी पार कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

गुडंबा बाजार में पेट्रोल पंप के सामने स्थित मनु ज्वेलर्स के मालिक टुनटुन पुत्र राजकुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब 8 बजे वह दुकान बंद कर घर गए थे। गुरुवार सुबह करीब 9:45 बजे पड़ोसी दुकानदार राहुल का फोन आया, जिसने दुकान में चोरी होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही टुनटुन मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि दुकान के दोनों शटर पर ताले लगे हुए थे, लेकिन शटर को बीच से रॉड डालकर ऊपर उठाया गया था। अंदर जाकर देखा तो दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और गल्ले समेत जेवर गायब थे।

पीड़ित के मुताबिक बदमाश दुकान से करीब 7 किलो चांदी, 17 ग्राम सोना और 13 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। चोरी गए माल की कीमत करीब 26 लाख रुपए बताई जा रही है। घटना की सूचना पर गुडंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों का सुराग मिल जाएगा।

आजाद पार्क में लगाए गए 100 से अधिक पौधे, प्रभारी मंत्री ने किया पौधारोपण ये खबर भी पढ़े : आजाद पार्क में लगाए गए 100 से अधिक पौधे, प्रभारी मंत्री ने किया पौधारोपण

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

 भारत ने एजबेस्टन में इंग्लैंड पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भारत बनाम इंग्लैंड : T20I सीरीज में लगातार मिली हार के बाद भारतीय टीम ने ODI क्रिकेट में शानदार वापसी...
खेल 
 भारत ने एजबेस्टन में इंग्लैंड पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत

देश में कितने प्रतिशत लोगों के पास है भारतीय पासपोर्ट

भारतीय पासपोर्ट :विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारतीय पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया को लेकर कहा कि...
राष्ट्रीय 
देश में कितने प्रतिशत लोगों के पास है भारतीय पासपोर्ट

हेयर कैसे होंगे हेल्दी और मजबूत?

हेयर को स्ट्रांग:आजकल की बदलती जीवनशैली, बढ़ता पॉल्यूशन, नींद की कमी और हद से ज़्यादा तनाव का सीधा असर हमारे...
लाइफस्टाइल 
हेयर कैसे होंगे हेल्दी और मजबूत?

पाकिस्तान को अपनी जमीन का नहीं करने देंगे इस्तेमाल: बलोच 

बलोचिस्तान  : रिपब्लिक ऑफ बलोचिस्तान के नाम से जारी एक बयान में दावा किया गया है कि उसने बलोचिस्तान के...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान को अपनी जमीन का नहीं करने देंगे इस्तेमाल: बलोच 

आज का राशिफल 15 जुलाई 2026: जाने किसे मिलेगा प्यार में धोखा 

  मेष   दिन उत्साह और नई ऊर्जा से भरपूर रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आने की       कर्क...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 15 जुलाई 2026: जाने किसे मिलेगा प्यार में धोखा 

उत्तर प्रदेश

उर्वरक संकट और एथेनॉल मिश्रण के विरोध में अपना दल (कमेरावादी) का प्रदर्शन

देवरिया। खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने और पेट्रोल-डीजल में एथेनॉल मिश्रण की नीति के विरोध...
उत्तर प्रदेश 
उर्वरक संकट और एथेनॉल मिश्रण के विरोध में अपना दल (कमेरावादी) का प्रदर्शन

ई-ट्राईसाइकिल योजना के लिए पात्र दिव्यांग छात्राओं से आवेदन आमंत्रित

   बदायूं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण संतोश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ.प्र. द्वारा 16 वर्ष या...
उत्तर प्रदेश 
ई-ट्राईसाइकिल योजना के लिए पात्र दिव्यांग छात्राओं से आवेदन आमंत्रित

कार्य योजना बनाकर प्राप्त करें आधार के लक्ष्य

   बदायूं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिला स्तरीय आधार...
उत्तर प्रदेश 
कार्य योजना बनाकर प्राप्त करें आधार के लक्ष्य

चुनावी साक्षरता क्लब के सम्बंध में आयोजित हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग

   बदायूं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश के स्तर से मंगलवार को प्रदेश भर के निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों,...
उत्तर प्रदेश 
चुनावी साक्षरता क्लब के सम्बंध में आयोजित हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग