लखनऊ में जाम से राहत की पहल: कानपुर रोड से हटाई गई लेबर मंडी, सैनिक तिराहे पर किया गया स्थानांतरण

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में वर्षों से जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत देने के लिए पुलिस प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। हाइडिल चौराहा और कानपुर रोड पर लगने वाली लेबर मंडी को अब सैनिक तिराहे के पास खाली मैदान में स्थानांतरित कर दिया गया है।

दरअसल, कानपुर रोड और हाइडिल चौराहे पर सड़क किनारे लगने वाली लेबर मंडी और अनियंत्रित सब्जी विक्रेताओं के कारण लगातार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती थी। इससे स्थानीय नागरिकों, खासकर महिलाओं, स्कूली बच्चों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसको लेकर प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

10 साल से पुलिस और कोर्ट को चकमा दे रहा वारंटी गिरफ्तार, पहचान बदलकर रह रहा था आरोपी ये खबर भी पढ़े : 10 साल से पुलिस और कोर्ट को चकमा दे रहा वारंटी गिरफ्तार, पहचान बदलकर रह रहा था आरोपी

गोष्ठी में लिया गया बड़ा फैसला

25 अप्रैल 2026 को थाना सरोजनीनगर में सहायक पुलिस आयुक्त (कृष्णानगर) रजनीश वर्मा और प्रभारी निरीक्षक राजदेव प्रजापति के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि:

हाइडिल चौराहे के पास सड़क किनारे लगने वाली लेबर मंडी को तत्काल प्रभाव से सैनिक तिराहे के पास स्थित खाली भूमि पर शिफ्ट किया जाए।
सड़क किनारे दुकान लगाने वाले सब्जी विक्रेताओं को निर्देश दिया गया कि वे 26 अप्रैल से केवल निर्धारित सब्जी मंडी परिसर के भीतर ही दुकान लगाएं।
यातायात व्यवस्था में होगा सुधार

प्रशासन का मानना है कि इस कदम से कानपुर रोड जैसे व्यस्त मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी, जिससे एम्बुलेंस, स्कूल बसों और आम लोगों को जाम से राहत मिल सके।

इस फैसले का स्थानीय लोगों और व्यापारिक संगठनों ने स्वागत किया है और व्यवस्था को सफल बनाने में सहयोग का भरोसा दिया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

10 साल से पुलिस और कोर्ट को चकमा दे रहा वारंटी गिरफ्तार, पहचान बदलकर रह रहा था आरोपी

लखनऊ। कमिश्नरेट लखनऊ की चौक थाना पुलिस ने करीब 10 वर्षों से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश 
10 साल से पुलिस और कोर्ट को चकमा दे रहा वारंटी गिरफ्तार, पहचान बदलकर रह रहा था आरोपी

मप्रः मुख्यमंत्री आज इंदौर में जिला चिकित्सालय के नए 300 बिस्तरीय भवन का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे नए अस्पताल भवन का लोकार्पण। 83 करोड़ रुपये की लागत से बना चार मंजिला भवन। 300...
मध्य प्रदेश 
मप्रः मुख्यमंत्री आज इंदौर में जिला चिकित्सालय के नए 300 बिस्तरीय भवन का करेंगे लोकार्पण

लखनऊ में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बीटेक युवक ने फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर के कौशल विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बीटेक युवक ने फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ के नोवोटेल होटल में युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप

लखनऊ। राजधानी के नोवोटेल होटल में ठहरे एक 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक होटल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के नोवोटेल होटल में युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप

मप्र के मुख्यमंत्री आज इंदौर से आबू धाबी अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा का करेंगे शुभारंभ

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर में मप्र नागरिक विमानन नीति-2025 से वित्त पोषित प्रदेश की...
मध्य प्रदेश 
मप्र के मुख्यमंत्री आज इंदौर से आबू धाबी अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा का करेंगे शुभारंभ

उत्तर प्रदेश

10 साल से पुलिस और कोर्ट को चकमा दे रहा वारंटी गिरफ्तार, पहचान बदलकर रह रहा था आरोपी

लखनऊ। कमिश्नरेट लखनऊ की चौक थाना पुलिस ने करीब 10 वर्षों से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश 
10 साल से पुलिस और कोर्ट को चकमा दे रहा वारंटी गिरफ्तार, पहचान बदलकर रह रहा था आरोपी

लखनऊ में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बीटेक युवक ने फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर के कौशल विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बीटेक युवक ने फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ के नोवोटेल होटल में युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप

लखनऊ। राजधानी के नोवोटेल होटल में ठहरे एक 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक होटल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के नोवोटेल होटल में युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप

यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का अंतिम परिणाम किया घोषित, 377 अभ्यर्थी चयनित

-चयनित अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर देख सकेंगे परिणाम और मेरिट सूची
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का अंतिम परिणाम किया घोषित, 377 अभ्यर्थी चयनित