केजीएमयू में आईएसडीटी 2026 सम्मेलन

— देश-विदेश के विशेषज्ञों ने साझा किया ज्ञान

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

— तीन दिनों तक डेंटल ट्रॉमा विषय पर महत्वपूर्ण चर्चा

लखनऊ। इंडियन सोसायटी ऑफ डेंटल ट्रॉमेटोलॉजी (आईएसडीटी) 2026 का राष्ट्रीय सम्मेलन,किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में पीडियाट्रिक एवं प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री विभाग द्वारा किया गया। ये जानकारी विभागाध्यक्ष प्रो डॉ.राजीव कुमार सिंह ने दी। उन्होने बताया यह कार्यक्रम तीन दिवसीय तक आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में देशभर से शिक्षक,डॉक्टर और छात्र शामिल हुए और तीन दिनों तक डेंटल ट्रॉमा विषय पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। सम्मेलन में तीन अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं ने भी अपने व्याख्यान दिए,जिससे कार्यक्रम को वैश्विक दृष्टिकोण मिला। डॉ.राजीव के मुताबिक,सम्मेलन की शुरुआत केजीएमयू में प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप के साथ हुई। इनमें स्पोर्ट्स डेंटिस्ट्री, अवल्स्ड दांतों का रीप्लांटेशन,थ्रीडी इमेजिंग,इम्प्लांट रिहैबिलिटेशन और मरीजों के व्यवहार प्रबंधन जैसे विषय शामिल थे। 

WhatsApp Image 2026-04-13 at 6.09.06 PM

मुख्य अतिथि डॉ. जी.के. सिंह, डीन, फैकल्टी ऑफ डेंटल साइंसेज़, केजीएमयू ने बताया कि इसमें छात्र और फैकल्टी पेपर प्रस्तुतियां तथा आईएसडीटी फेलोशिप परीक्षा भी आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य वैज्ञानिक सत्र हुए, जिनमें डेंटल ट्रॉमा का सही निदान, इलाज, दांतों का पुनर्वास,चोट के मनोवैज्ञानिक प्रभाव और पल्प थेरेपी जैसे विषयों पर चर्चा की गई। तीसरे सत्र में  “आस्क द एक्सपर्ट्स” सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों के सवालों के जवाब दिए। इस दिन लक्सेशन इंजरी, जटिलताएं, बचाव के तरीके, अवल्शन और ऑटो ट्रांसप्लांटेशन जैसे विषयों पर चर्चा हुई। डॉ.अनिल चन्द्रा ओरेशन इस दिन का मुख्य आकर्षण रहा।

चौराहे पर फूंका अखिलेश यादव का पुतला, पुलिस ने नहीं रोका ये खबर भी पढ़े : चौराहे पर फूंका अखिलेश यादव का पुतला, पुलिस ने नहीं रोका

WhatsApp Image 2026-04-13 at 6.09.05 PM
प्रो डॉ.नितेश तिवारी,दिल्ली में "एएमएस" ने डेंटल ट्रॉमा को लेकर कहा यदि किसी घटना के दौरान जबड़े से सुमुचा दांत निकला जाये तो उसे फिर से जिन्दा किया जा सकता हैं। उन्होंने बताया घटना के तुरत दांत को सामान्य दूध में रख दिया जाये,दो दिन तक 70 प्रतिशत कोशिकाएं जिंदा रहती है। ताकि डाक्टर मदद से दोबारा लगवाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने बताया समारोह में आईएसडीटी अवॉर्ड्स और फेलोशिप इंडक्शन भी हुआ।  इस अवसर पर वैज्ञानिक अध्यक्ष डॉ. नीरजा सिंह, डॉ.अफरोज आलम अंसारी (को-ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी/ट्रेज़रर) तथा डॉ.गरिमा जिंदल (जॉइंट-ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी) सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

रंजीत श्रीवास्तव ने उठाया टीवी टावर-बैरिहवा मार्ग की बदहाली का मुद्दा

5 हजार से अधिक स्कूली बच्चों की सुरक्षा की अनदेखी क्यों - रंजीत श्रीवास्तवबस्ती - आवास विकास कालोनी मे...
उत्तर प्रदेश 
रंजीत श्रीवास्तव ने उठाया टीवी टावर-बैरिहवा मार्ग की बदहाली का मुद्दा

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

उत्तर प्रदेश

रंजीत श्रीवास्तव ने उठाया टीवी टावर-बैरिहवा मार्ग की बदहाली का मुद्दा

5 हजार से अधिक स्कूली बच्चों की सुरक्षा की अनदेखी क्यों - रंजीत श्रीवास्तवबस्ती - आवास विकास कालोनी मे...
उत्तर प्रदेश 
रंजीत श्रीवास्तव ने उठाया टीवी टावर-बैरिहवा मार्ग की बदहाली का मुद्दा

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज