अमृत भारत स्टेशन योजना के निर्माण कार्यों का एडीआरएम द्वारा निरीक्षण

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ । 16 मई 2026 को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल की अपर मंडल रेल प्रबंधक, नीलिमा सिंह द्वारा मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ लखनऊ–दर्शन नगर रेल खंड पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों पर चल रहे निर्माण एवं यात्री सुविधा विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम मल्हौर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया, जहाँ अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन के उन्नयन का कार्य प्रगति पर है। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा नवीन स्टेशन भवन निर्माण कार्य, यात्री सुविधाओं तथा स्टेशन मास्टर कार्यालय का निरीक्षण किया गया एवं स्टेशन पर स्थापित फायर अलार्म प्रणाली की उपलब्धता एवं कार्यशीलता का भी जायजा लिया गया। 

औरैया: होटल में हंगामा और मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ये खबर भी पढ़े : औरैया: होटल में हंगामा और मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

इसके उपरांत बाराबंकी और दर्शन नगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर वहां अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को कार्यों को निर्धारित समय सीमा एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए । इसके पश्चयात अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, भीड़ प्रबंधन व्यवस्था, रेल परिचालन प्रणाली एवं सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तृत अवलोकन किया गया। 

उन्होंने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त भरतकुंड रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं एवं सेफ्टी मेजर्स का निरीक्षण कर संरक्षा मानकों के अनुपालन की समीक्षा की गई। इस अवसर पर गतिशक्ति एवं मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

'मैं IAS अफसर हूं...' कहकर रचाई शादी, फिर 40 लाख की डिमांड : बरेली की 'फर्जी अफसर दुल्हन' गिरफ्तार

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली से कथित फर्जी पहचान के जरिए शादी और ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'मैं IAS अफसर हूं...' कहकर रचाई शादी, फिर 40 लाख की डिमांड : बरेली की 'फर्जी अफसर दुल्हन' गिरफ्तार

कैंसर संस्थान में मरीजों व तीमारदारों समय से मिलेगा भोजन

लखनऊ। कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान में "श्रीमद कमल कल्याण फाउंडेशन, के बीच आज एक समझौता ज्ञापन, एमओयू पर...
उत्तर प्रदेश 
कैंसर संस्थान में मरीजों व तीमारदारों समय से मिलेगा भोजन

अमेरिका, यूरोप पहुंची यूपी के हर्बल टी की खुशबू 

लखनऊ। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अब जड़ी-बूटियों से तैयार आॅर्गेनिक हर्बल टी के...