जिला पंचायत राज अधिकारी संग ग्राम प्रधान ने किया लोकार्पण

Published By pavan saraswat
On
pavan saraswat Picture

 अम्बेडकरनगर।शुक्रवार को ग्राम पंचायत कनक पट्टी मे ग्राम प्रधान द्वारा मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि से कराए निम्न कार्यों का  लोकार्पण ग्राम प्रधान एवं जिला पंचायत राज अधिकारी  द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । लोकार्पण के समय उमाशंकर सिंह स0वि0अधि0पं0 एवं  प्रदीप वर्मा सचिव ग्रा0पं0  पंचायत सहायक एवं अन्य ग्राम वासी तथा स्वयं सहायता समूह की सदस्या एवं महिलाए उपस्थित रही ।पंचायत लर्निंग सेन्टर स्थापना राष्ट्रीय ग्राम अभियान के अन्तर्गत निर्मित पंचायत लर्निंग सेन्टर जिसकी कुल लागत 7 लाख रूपये है जिसमें ग्राम वासियों ग्राम पंचायत सदस्यो के प्रशिक्षण हेतु 04 कम्प्यूटर 01 एलईडी टीवी मॉनिटर एवं फर्नीचर इत्यादि की व्यवस्था है।सोलर शक्ति केन्द्र की स्थापना सीएम अवार्ड के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि से ग्राम पंचायत द्वारा ग्राम को कार्बन मुक्त करने हेतु सौर ऊर्जा से संचालित सोलर शक्ति केन्द्र स्थापना की गई है जिसकी कुल क्षमता 20 किलोवाट है। वर्तमान 47 घरों में निर्बाध रूप से सौर ऊर्जा का आपूर्ति की जा रही है जिससे ग्रामीणों द्वारा प्रकाश की व्यवस्था , टेलीविजन का संचालन पंखे कूलर इत्यादि का संचालन करते हुए लाभान्वित हो रहे है जिसकी कुल लागत  19.89 लाख रूपये है ।अन्नपूर्णा भवन ग्राम पंचायत के मनरेगा एवं ग्रामनिधि के अभिसरण से भवन का  निर्माण कराया गया है जिसकी कुल लागत 7.25 लाख रूपये है इस भवन में उचित दर विक्रेता द्वारा कोटे के राशन का वितरण किया जायेगी जिसकी चाभी उचित दर विक्रेता को सौपी गयी।4- स्वंय सहायता समूह की महिलाओ के बैठक हेतु शेड निर्माण कराया गया है । ग्राम पंचायत द्वारा मनरेगा एवं ग्राम निधि के अभिसरण से शेड का निर्माण कराया गया है  जिसकी लागत 4.15 लाख रूपये है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

pavan saraswat Picture

क्षेत्रीय पत्रकारिता में 25 वर्षों का अनुभव रखने वाले पवन सारस्वत अंबेडकरनगर में सक्रिय हैं और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ रखते हैं। ज़मीनी रिपोर्टिंग और प्रशासनिक मामलों की समझ के साथ उन्होंने लंबे समय तक भरोसेमंद कवरेज किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

ट्रंप-किम के बीच बढ़ी नजदीकी, बोले- बातचीत बहुत सकारात्मक रही

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले तीन दिनों से जो कह-सुन रहे हैं वो नॉर्थ कोरिया के प्रति 'सॉफ्ट अप्रोच'...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप-किम के बीच बढ़ी नजदीकी, बोले- बातचीत बहुत सकारात्मक रही

अफगानिस्तान: छात्रों के निकलते ही स्कूल के बाहर ब्लास्ट; कई घायल

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पश्चिमी हिस्से में एक निजी स्कूल के बाहर हुए ब्लास्ट में कई छात्र गंभीर...
अंतर्राष्ट्रीय 
अफगानिस्तान: छात्रों के निकलते ही स्कूल के बाहर ब्लास्ट; कई घायल

भारत की तरह अमेरिका में भी हो वोटर आईडी कानून: डोनाल्ड ट्रंप

वोटर पहचान के कड़े नियमों पर ट्रंप का जोर, कांग्रेस से अपील वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को...
अंतर्राष्ट्रीय 
भारत की तरह अमेरिका में भी हो वोटर आईडी कानून: डोनाल्ड ट्रंप

उत्तर प्रदेश

धूमधाम से मनाया गया गुड़िया पर्व और नाग पंचमी, निभाई परंपरा 

उतरौला( बलरामपुर)। सोमवार शाम को क्षेत्र में परंपरा के अनुसार गुड़िया का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस...
उत्तर प्रदेश 
धूमधाम से मनाया गया गुड़िया पर्व और नाग पंचमी, निभाई परंपरा 

उतरौला में ईदगाह जाने वाले सीसी मार्ग के निर्माण पर उठे सवाल

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में ईदगाह जाने वाले सीसी मार्ग के निर्माण पर उठे सवाल