वैश्विक संकटों के दौर में देशहित सर्वोपरि, आत्मनिर्भरता ही सबसे बड़ी ताकत : योगी

पश्चिम एशिया संकट के बीच ईंधन बचत और आत्मनिर्भरता पर मुख्यमंत्री का जोर

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

2017 के बाद कानून व्यवस्था, निवेश और रोजगार में बदलाव का दावा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वैश्विक संकटों के दौर में देशहित को सर्वोपरि रखते हुए हर नागरिक को जिम्मेदारी निभानी होगी। पश्चिम एशिया में बने तनावपूर्ण हालात का असर ईंधन, खाद्य और उर्वरक आपूर्ति पर पड़ सकता है, इसलिए अब समय आ गया है कि देश ऊर्जा बचत और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़े। मुख्यमंत्री गुरुवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान देशवासियों ने जिस एकजुटता और अनुशासन का परिचय दिया था, उसी भावना के साथ वर्तमान वैश्विक चुनौतियों का सामना करने की जरूरत है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का उल्लेख करते हुए लोगों से कार पूलिंग, मेट्रो, इलेक्ट्रिक वाहन, शटल बस और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे विकल्प अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गोबर गैस प्लांट आधारित सामूहिक किचन मॉडल विकसित कर एलपीजी पर निर्भरता कम की जा सकती है।

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज क्षेत्र में अवैध हाॅस्टल सील ये खबर भी पढ़े : एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज क्षेत्र में अवैध हाॅस्टल सील

योगी ने कहा कि भारत कभी विश्व अर्थव्यवस्था का सबसे मजबूत केंद्र था, क्योंकि यहां खेती, हस्तशिल्प, पर्यटन और सूक्ष्म उद्योगों का मजबूत तंत्र विकसित था। लेकिन जब देश ने अपने संसाधनों, ज्ञान और अनुसंधान पर भरोसा करना छोड़ा तो पिछड़ना शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं ने सदियों तक देश को एक सूत्र में बांधे रखा।

प्रदेश की स्थिति का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश अराजकता, माफियाराज, दंगों और भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता था। युवाओं के सामने पहचान का संकट था और व्यापारी पलायन कर रहे थे। लेकिन डबल इंजन सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था, बुनियादी ढांचे और निवेश के क्षेत्र में व्यापक बदलाव किए गए। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश के सभी 75 जनपदों और 58 हजार ग्राम पंचायतों तक समान विकास पहुंच रहा है तथा अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि देश के कुल एक्सप्रेसवे नेटवर्क में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की है। जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, रैपिड रेल, फोरलेन सड़कों और राष्ट्रीय जलमार्गों ने प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 96 लाख एमएसएमई इकाइयां सक्रिय हैं, जिनसे लगभग तीन करोड़ लोगों को रोजगार मिला है। 75 हजार एकड़ का लैंड बैंक और 34 सेक्टोरल नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है।

योगी ने कहा कि प्रदेश में अब युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ रहा। सरकार नौ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुकी है। उन्होंने कहा कि यूपी अब ‘बीमारू राज्य’ नहीं, बल्कि भारत की विकास यात्रा का इंजन बन चुका है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

देवरिया।  केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन गुरुवार को नगर कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

"स्वनिधि पखवाड़ा" में शुरुआती पांच दिन में 25 करोड़ के 8,377 ऋण वितरित

भोपाल। मध्य प्रदेश में संचालित पीएम स्वनिधि के अंतर्गत शुरुआती पांच दिनों में 1,575 नवीन पथ-विक्रेताओ को योजना से जोड़ा...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
"स्वनिधि पखवाड़ा" में शुरुआती पांच दिन में 25 करोड़ के 8,377 ऋण वितरित

एमपी एफएसएल भर्ती-2026 का अंतिम परिणाम घोषित, 97 अभ्यर्थियों का चयन

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के अराजपत्रित सेवा (गृह/पुलिस) विभाग अंतर्गत प्रयोगशाला तकनीशियन, प्रयोगशाला सहायक एवं प्रयोगशाला परिचारक...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
एमपी एफएसएल भर्ती-2026 का अंतिम परिणाम घोषित, 97 अभ्यर्थियों का चयन

इंडिया बायो एनर्जी टेक एक्सपो में शिरकत करेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 11...
राष्ट्रीय 
इंडिया बायो एनर्जी टेक एक्सपो में शिरकत करेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

एसएएससीआई 2026-27: सीबीजी नीति पर छत्तीसगढ़ को 50 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

रायपुर। स्वच्छ ऊर्जा, हरित विकास और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में छत्तीसगढ़ को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
एसएएससीआई 2026-27: सीबीजी नीति पर छत्तीसगढ़ को 50 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

उत्तर प्रदेश

केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

देवरिया।  केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन गुरुवार को नगर कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई हो : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का महापर्व है। इसके शांतिपूर्ण और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई हो : योगी

मौलाना साजिद रशीदी की कथित टिप्पणी पर लोनी विधायक ने पुलिस काे दी तहरीर

लखनऊ। लोनी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने गुरुवार को मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मौलाना साजिद रशीदी की कथित टिप्पणी पर लोनी विधायक ने पुलिस काे दी तहरीर

कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट

देवरिया। जिले में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग और बघौचघाट पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट