अवैध किडनी ट्रांसप्लांट कांड : 25 हजार के इनामी ने कोर्ट में किया सरेंडर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कानपुर। बहुचर्चित किडनी ट्रांसप्लांट कांड में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब फरार चल रहा 25 हजार रुपये का इनामी आरोपित और ओटी टेक्नीशियन मुदस्सर अली सिद्दीकी उर्फ डॉ. अली ने पुलिस को चकमा देते हुए एसीजेएम-6 कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

आरोपित सिर पर टोपी और चेहरे पर मास्क लगाकर अदालत पहुंचा, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया। कोर्ट में सरेंडर के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई पूरी की और जेल भेज दिया।

बताया जा रहा है कि किडनी कांड के खुलासे के बाद से ही आरोपित लगातार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में नोएडा, गाजियाबाद और उत्तराखंड समेत कई स्थानों पर दबिश दे रही थी।

शिकोहाबाद मुठभेड़ : इटावा के दो बदमाशों की पुलिस मुठभेड़ में मौत की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश ये खबर भी पढ़े : शिकोहाबाद मुठभेड़ : इटावा के दो बदमाशों की पुलिस मुठभेड़ में मौत की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

बावजूद इसके वह पुलिस के हाथ नहीं लग सका और आखिरकार सीधे अदालत पहुंचकर सरेंडर कर दिया। इस घटनाक्रम ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस के अनुसार, इस पूरे मामले में अब तक 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है और मुदस्सर अली 11वां आरोपित है। वह खुद को डॉक्टर बताकर इस अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। पुलिस रिकॉर्ड में भी उसका नाम डॉक्टर अली के रूप में दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि 29 मार्च को रावतपुर के केशवपुरम स्थित एक अस्पताल में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट का मामला सामने आया था। जांच में खुलासा हुआ कि बिहार के एक युवक से लाखों रुपये में किडनी खरीदकर उसे दूसरे मरीज को ऊंची कीमत पर बेचा गया। शिकायत के बाद पुलिस ने विभिन्न अस्पतालों में एक साथ छापेमारी कर इस बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया था।

जांच में यह भी सामने आया कि इस गिरोह में कई लोग शामिल थे, जो अलग-अलग राज्यों से लोगों को लालच देकर या दबाव बनाकर इस अवैध धंधे में शामिल करते थे। ऑपरेशन के लिए बाहर से टीम बुलाई जाती थी और पूरे नेटवर्क को सुनियोजित तरीके से संचालित किया जाता था।

डॉ. अली के अधिवक्ता मोहित द्विवेदी ने कहा कि उनके मुवक्किल का नाम प्रारंभिक रिपोर्ट में शामिल नहीं था। बाद में जांच के दौरान उनका नाम सामने आया। उन्होंने बताया कि कोर्ट में प्रस्तुत तथ्यों के आधार पर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है और आगे की सुनवाई में सभी तथ्यों को स्पष्ट किया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपित से पूछताछ और न्यायिक प्रक्रिया के दौरान इस पूरे नेटवर्क से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने 1, अगस्त से अपने विभिन्न...
कारोबार 
मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

उन्नाव। उत्तर प्रदेश शासन ने पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ग्रेड-2, प्रयागराज मंडल डॉ. अनिल कुमार को गंभीर आरोपों के...
शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

अजमेर। नई दिल्ली में छात्रों पर कथित बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं...
राजस्थान 
दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

उत्तर प्रदेश

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव जानकीपुर में मंगलवार को 26 वर्षीय विवाहिता की...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

कौशाम्बी। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कौशाम्बी कांग्रेस ने...
उत्तर प्रदेश 
राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिबियापुर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव में मंगलवार को एक ऐसी दर्दनाक घटना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ