दहेज में दस लाख रुपये व लग्जरी कार न मिलने पर पत‍ि ने दिया तीन तलाक

पीड़ि‍ता ने दर्ज कराया मुकदमा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मदेयगंज इलाके का मामला

लखनऊदहेज में दस लाख रुपये व लग्जरी कार की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित किया गया। परेशान होकर पीड़िता मायके आ गयी। मायकेवालों ने समझाया लेकिन दहेजलोभी मांग पर अड़े रहे। इसी दौरान पति ससुराल पहुंचा और गाली-गलौज कर तीन तलाक देकर धमकाते हुए चला गया। पीड़िता ने मदेयगंज थाने में पति समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

खदरा रूपपुर निवासी 26 वर्षीय शिफा खान ने बताया कि 25 नवंबर 2019 को शाहजहांपुर के जंगला के रहने वाले शादमान अहमद से मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में शिफा के पिता नासिर खान ने अपनी हैसियत से बढ़कर दान दहेज दिया था। शादी के कुछ समय से ही पति शादमान, ससुर यामीन अहमद और सास रेहाना परवीन ने कम दहेज को लेकर ताना देना शुरु कर दिया। पीड़िता चुपचाप सहन करती रही। इसके बाद पति व उसके घरवालों ने दस लाख और एक कार की मांग को लेकर शिफा को प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। पीड़िता ने आपबीती पिता को बतायी तो उन्होंने असमर्थता जतायी। मांग पूरी न होने पर शिफा से ससुराल में मारपीट की गयी। अत्याचार होने पर भी पीड़िता लोकलाज व परिवार बचाने के लिए सब कुछ सहन करती रही। 13 दिसंबर 2020 को पीड़िता ने बेटे को जन्म दिया।
 
अस्पताल से आने के बाद साजिश के तहत पीड़िता का कमरा बदल दिया गया। विरोध करने पर सास व पति ने गाली-गलौज कर घर से बाहर करने की धमकी दी। जानकारी पर मायकेवाले शिफा को अपने साथ मायके ले गए। करीब आठ माह बाद पति शादमान अपने माता-पिता संग ससुराल पहुंचा और गलती मानते हुए शिफा को अपने साथ ले गए। दो हफ्ते बाद आरोपितों ने फिर से दहेज की मांग की।
 
प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर पीड़िता 18 मई 2025 को मायके आ गयी। मायकेवालों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन ससुरालवाले अपनी मांग पर अड़े रहे। दो जुलाई को शादमान ससुराल पहुंचा और बच्चे को ले जाने की मांग की। इंकार पर गाली-गलौज कर तीन तलाक दे दिया। विरोध पर धमकाते हुए चला गया। पीड़िता ने मदेयगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
 
लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

हाई मास्ट लाइट से टकराकर पलटी स्लीपर बस, 13 यात्री घायल; पांच गंभीर रेफर

भरतपुर । आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे-21 पर बुधवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। हलैना थाना क्षेत्र में एक स्लीपर...
राजस्थान 
हाई मास्ट लाइट से टकराकर पलटी स्लीपर बस, 13 यात्री घायल; पांच गंभीर रेफर

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए विश्व चैंपियन जर्मनी को 3-1 से हराया

रॉटरडैम । भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2025-26 के रॉटरडैम चरण के...
खेल 
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए विश्व चैंपियन जर्मनी को 3-1 से हराया

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक विराग पचपोर का निधन, वाराणसी में हुई शोक सभा

वाराणसी । मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक विराग पचपोर के निधन के बाद वाराणसी में मुस्लिम बहुल्य इलाकों में...
उत्तर प्रदेश 
 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक विराग पचपोर का निधन, वाराणसी में हुई शोक सभा

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम 

बलरामपुर । 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में...
मध्य प्रदेश 
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम 

महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर केशव प्रसाद मौर्य नेपर दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्वतंत्रता की चेतना को जन-जन तक पहुंचाने वाली अमर...
उत्तर प्रदेश 
महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर केशव प्रसाद मौर्य नेपर दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक विराग पचपोर का निधन, वाराणसी में हुई शोक सभा

वाराणसी । मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक विराग पचपोर के निधन के बाद वाराणसी में मुस्लिम बहुल्य इलाकों में...
उत्तर प्रदेश 
 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक विराग पचपोर का निधन, वाराणसी में हुई शोक सभा

महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर केशव प्रसाद मौर्य नेपर दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्वतंत्रता की चेतना को जन-जन तक पहुंचाने वाली अमर...
उत्तर प्रदेश 
महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर केशव प्रसाद मौर्य नेपर दी श्रद्धांजलि

जालौन में बिना नंबर प्लेट और मॉडिफाइड साइलेंसर वाली 7 बाइक सीज, 3 बुलेट के साइलेंसर जब्त

उरई । उत्तर प्रदेश के जालाैन में उरई नगर में यातायात नियमों के उल्लंघन और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों...
उत्तर प्रदेश 
जालौन में बिना नंबर प्लेट और मॉडिफाइड साइलेंसर वाली 7 बाइक सीज, 3 बुलेट के साइलेंसर जब्त

घरेलू सजावट करते बुझ गया घर का चिराग, करंट लगने से युवक की मौत

मीरजापुर । उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में शादी समारोह की खुशियों के बीच गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे ने...
उत्तर प्रदेश 
घरेलू सजावट करते बुझ गया घर का चिराग, करंट लगने से युवक की मौत