नेशनल हाईवे-19 पर भीषण हादसा: ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो की मौत, 13 घायल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ चंद्रपुरा निवासी ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम तिवरलालपुर जा रहे थे। गांव निवासी तिलक सिंह के दामाद साकेत के निधन पर आयोजित शोकसभा में शामिल होने के लिए सभी लोग एक साथ निकले थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे-19 पर लालपुर ओवरब्रिज से पहले पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।

अमावस्या पर ओमघाट मे  डीएफओ जीडी मिश्रा ने की गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान  ये खबर भी पढ़े : अमावस्या पर ओमघाट मे  डीएफओ जीडी मिश्रा ने की गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान 

पुलिस आधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई और उसमें बैठे कई लोग नीचे दब गए। हादसे में उर्मिला (45) पत्नी सुघर सिंह तथा रामशंकर (70) पुत्र मेवालाल की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही सीओ मनोज गंगवार, अजीतमल कोतवाली पुलिस, डायल-112, फायर ब्रिगेड तथा टोल प्लाजा अनंतराम की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया।

हादसे में मोहर श्री पत्नी रामकिशोर, उदयवीर पुत्र मोतीलाल, सुघर सिंह पुत्र पंचमलाल, पिंकी देवी पत्नी सुंदरलाल, सूरजमुखी पत्नी होतीलाल, सुषमा देवी पत्नी श्याम सुंदर, श्याम सुंदर पुत्र पंचमलाल, खुशबू पत्नी संतकुमार, मिथिलेश पत्नी रामनरेश, उषा देवी पत्नी तिलक सिंह, मीरा देवी पत्नी रामशंकर, संतकुमार पुत्र तिलक सिंह तथा ट्रैक्टर चालक मोहित सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, हालांकि पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन हटवाकर यातायात सुचारु करा दिया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाला एक बछड़ा जन्मा। इसकी जानकारी होते ही भिठया चिचड़ी...
श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म

टाडा के तहत आरोपित आतंकी अल्ताफ हुसैन शेख 35 साल बाद गिरफ्तार

जम्मू। जम्मू रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने 35 साल की लंबी खोजबीन के बाद 'टेररिस्ट एंड डिसरप्टिव एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट' (टाडा)...
राष्ट्रीय  राज्य 
टाडा के तहत आरोपित आतंकी अल्ताफ हुसैन शेख 35 साल बाद गिरफ्तार

टीएचडीसी पीपलकोटी टनल हादसा: 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू अभियान जारी

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन सुरंग में गुरुवार शाम मलबा और पानी भर...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तराखंड 
टीएचडीसी पीपलकोटी टनल हादसा: 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू अभियान जारी

प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, बांकीपुर में शिक्षा-रोजगार को लेकर की घोषणा

पटना। बिहार सरकार द्वारा भारत भूषण तिवारी के परिवार के एक सदस्य को वित्तीय सहायता और सरकारी नौकरी देने के...
राज्य  बिहार 
प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, बांकीपुर में शिक्षा-रोजगार को लेकर की घोषणा

कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

फिरोजाबाद, जनपद फिरोजाबाद की पर्यवेक्षक कॉंग्रेस सचिव संजीत सिहाग ने फिरोजाबाद एवं शिकोहाबाद ब्लॉक में बैठक को सम्बोधित करने के...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

उत्तर प्रदेश

कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

फिरोजाबाद, जनपद फिरोजाबाद की पर्यवेक्षक कॉंग्रेस सचिव संजीत सिहाग ने फिरोजाबाद एवं शिकोहाबाद ब्लॉक में बैठक को सम्बोधित करने के...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे...
उत्तर प्रदेश 
जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

लखनऊ।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पुलिस भर्ती में एक से अधिक पदों पर चयन के कारण रिक्त होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन