आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, महिला समेत तीन की मौत, पांच गंभीर घायल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चे सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार कंटेनर के पिछले हिस्से में फंस गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई।पुलिस के अनुसार राजस्थान के चूरू निवासी सोहेब पुत्र सलीम कार चला रहा था। कार में सवार सभी लोग बिहार से राजस्थान लौट रहे थे। वाहन में परमिला (31), पूजा कुमारी (32), राजू (35), अयांश (6) समेत कुल आठ लोग सवार थे।

रविवार रात करीब दो बजे थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 36.700 पर तेज रफ्तार कार अचानक आगे चल रहे कंटेनर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार कंटेनर के पिछले हिस्से में पूरी तरह घुस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद कंटेनर चालक करीब 50 मीटर तक कार को घसीटता हुआ ले गया। घटना की जानकारी होते ही चालक कंटेनर छोड़कर मौके से फरार हो गया।

फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप ये खबर भी पढ़े : फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद विनोद कुमार मिश्र और यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी राधा मोहन द्विवेदी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसमें फंसे लोगों को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद लेनी पड़ी। करीब आधे घंटे तक चले राहत एवं बचाव अभियान के बाद घायलों को बाहर निकाला गया।

हालांकि तब तक एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं परमिला, राजू, कार चालक सोहेब, पूजा कुमारी और छह वर्षीय अयांश गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे के बाद फरार हुए कंटेनर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि दुर्घटना में महिला समेत तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कम्पोजिट विद्यालय पर संकुल बैठक का आयोजन

फिरोजाबाद, टूण्डला विकास खण्ड के कम्पोजिट विद्यालय गढ़ी गोपाल में शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं सहभागिता...
कम्पोजिट विद्यालय पर संकुल बैठक का आयोजन

नोएडा: राजकीय बाल गृह की तीन छात्राएं स्कूल से लापता, दो सहायिकाओं पर मुकदमा दर्ज

नोएडा। जिले में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 51 स्थित प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय होशियारपुर में पढ़ने गई राजकीय बालगृह...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: राजकीय बाल गृह की तीन छात्राएं स्कूल से लापता, दो सहायिकाओं पर मुकदमा दर्ज

नेपाल की बागमती सरकार संकट में, यूएमएल के छह मंत्रियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

काठमांडू। नेपाल की बागमती प्रदेश सरकार को बड़ा झटका लगा है। केंद्र में सत्ता समीकरण बदलने के बाद नेपाल कम्युनिस्ट...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल की बागमती सरकार संकट में, यूएमएल के छह मंत्रियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

नई दिल्ली: लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा, कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन नीट प्रश्नपत्र लीक मामले, जंतर-मंतर में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
नई दिल्ली: लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा, कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

उत्तर प्रदेश

नोएडा: राजकीय बाल गृह की तीन छात्राएं स्कूल से लापता, दो सहायिकाओं पर मुकदमा दर्ज

नोएडा। जिले में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 51 स्थित प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय होशियारपुर में पढ़ने गई राजकीय बालगृह...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: राजकीय बाल गृह की तीन छात्राएं स्कूल से लापता, दो सहायिकाओं पर मुकदमा दर्ज

लूसा स्टेशन पर मूरी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई ट्रेन

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में सांसद मीरजापुर एवं केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रयासों से मंगलवार रात लूसा रेलवे...
उत्तर प्रदेश 
लूसा स्टेशन पर मूरी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई ट्रेन

मुख्यमंत्री ई-ट्राईसाइकिल योजना: दिव्यांग छात्राओं को मिलेगा निःशुल्क आवागमन का सहारा

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को शिक्षा और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के लिए लगातार कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है।...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री ई-ट्राईसाइकिल योजना: दिव्यांग छात्राओं को मिलेगा निःशुल्क आवागमन का सहारा

राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन की तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय का लिया जायजा

जौनपुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन की तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय का लिया जायजा