हीट वेव को लेकर हाई अलर्ट जारी

मेडिकल कॉलेज में बनाया गया विशेष वार्ड

Published By Divyansh Sharma
On
Divyansh Sharma Picture

ललितपुर में बढ़ती गर्मी को लेकर हाई अलर्ट जारी हुआ

 ललितपुर। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। जनपद में हीट वेव (लू) के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मरीजों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज में हीट वेव प्रभावित मरीजों के लिए अलग से विशेष वार्ड बनाया गया है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार वार्ड में आवश्यक दवाइयों, बेड, कूलिंग व्यवस्था एवं चिकित्सा उपकरणों की समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है ताकि लू से प्रभावित मरीजों का तुरंत उपचार किया जा सके।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, सिर को ढककर रखने एवं बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। प्रशासन ने कहा कि तेज धूप में लंबे समय तक रहने से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए सतर्कता बेहद जरूरी है।

एनडीआरएफ ने स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के जरिए छात्रों को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर ये खबर भी पढ़े : एनडीआरएफ ने स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के जरिए छात्रों को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर

बॉक्स

ललितपुर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य मयंक शुक्ला का कहना है कि.... किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल पूरी तरह तैयार है तथा हीट वेव (लू) के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Divyansh Sharma Picture

दिव्यांश शर्मा पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में ललितपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत ‘वॉयस ऑफ लखनऊ’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘दैनिक वृत्तांत’ सहित विभिन्न समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के पद पर कार्य करते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई।

नवीनतम

यूपी में 20 आईएएस अफसरों का तबादला, जानिये किसे कौन सा विभाग मिला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात को 20 आईएएस अफसरों के स्थानांतरण किया है। इनमें सचिव और विशेष...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में 20 आईएएस अफसरों का तबादला, जानिये किसे कौन सा विभाग मिला

क्या आप जानते है 11 जुलाई का इतिहास? आज के दिन ही हुआ था लोकल ट्रेन धमाका

इतिहास के पन्नों में 11 जुलाईः लोकल ट्रेनों में बम धमाकों से दहल गई मुंबई देश को लगी थी गहरी...
महाराष्ट्र 
क्या आप जानते है 11 जुलाई का इतिहास? आज के दिन ही हुआ था लोकल ट्रेन धमाका

'हितं यत्सर्वभूतानाम...' पीएम मोदी ने साझा किया जीवन को दिशा देने वाला सुभाषित

प्रधानमंत्री मोदी ने दिया निस्वार्थ सेवा और समर्पण का संदेश नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने निस्वार्थ सेवा, लोक कल्याण...
राष्ट्रीय 
'हितं यत्सर्वभूतानाम...' पीएम मोदी ने साझा किया जीवन को दिशा देने वाला सुभाषित

एक्सक्लूसिव: दिल्ली में साथ... फतेहपुर में अलग! इंडिया गठबंधन की जमीनी हकीकत पर उठे बड़े सवाल

- राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का अकेले प्रदर्शन, महंगाई-बेरोजगारी पर सपा के आंदोलन में कांग्रेस नहीं दिखी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एक्सक्लूसिव: दिल्ली में साथ... फतेहपुर में अलग! इंडिया गठबंधन की जमीनी हकीकत पर उठे बड़े सवाल

उत्तर प्रदेश

यूपी में 20 आईएएस अफसरों का तबादला, जानिये किसे कौन सा विभाग मिला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात को 20 आईएएस अफसरों के स्थानांतरण किया है। इनमें सचिव और विशेष...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में 20 आईएएस अफसरों का तबादला, जानिये किसे कौन सा विभाग मिला

एक्सक्लूसिव: दिल्ली में साथ... फतेहपुर में अलग! इंडिया गठबंधन की जमीनी हकीकत पर उठे बड़े सवाल

- राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का अकेले प्रदर्शन, महंगाई-बेरोजगारी पर सपा के आंदोलन में कांग्रेस नहीं दिखी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एक्सक्लूसिव: दिल्ली में साथ... फतेहपुर में अलग! इंडिया गठबंधन की जमीनी हकीकत पर उठे बड़े सवाल

'35 करोड़ का साम्राज्य' और 'ससुराल का गिफ्ट'! विजिलेंस के सवालों के आगे टूट गया रिटायर्ड एआरटीओ का बचाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के चर्चित मामले में सेवानिवृत्त सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'35 करोड़ का साम्राज्य' और 'ससुराल का गिफ्ट'! विजिलेंस के सवालों के आगे टूट गया रिटायर्ड एआरटीओ का बचाव