हरदोई: मासूम बच्चे को अगवा कर दुष्कर्म के बाद की हत्या, इनामी अपहर्ता ढेर

उपनिरीक्षक राजेश कुमार बदमाश की गोली लगने से घायल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कुख्यात बदमाश मैनूर उर्फ शैनूर पर पचास हजार का इनाम घोषित था

हरदोई। मल्लावां क्षेत्र से मासूम बच्चे को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म उसकी बेरहमी से हत्या घरवालों से पचास की फिरौती मांगने वाले पचास हजार रुपए के इनामी कुख्यात बदमाश कन्नौज निवासी मैनूर उर्फ शैनूर बुधवार सुबह मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया। मुठभेड़ के दौरान हुई आमने-सामने की फायरिंग में उपनिरीक्षक राजेश कुमार गोली लगने से घायल हो गए। लखनऊ जोन के आईपीएस अधिकारी ने मैनूर पर पचास हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। मैनूर पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को मौके से एक चोरी की मोटरसाइकिल, मृतक मासूम बच्चे की तावीज, एक पिस्टल व कारतूस खोखा बरामद हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक हरदोई अशोक कुमार मीणा के मुताबिक कुख्यात बदमाश मैनूर उर्फ शैनूर मूल रूप से जनपद कन्नौज का रहने वाला था।उन्होंने बताया कि मल्लावां क्षेत्र से दो मई 2026 को एक मासूम बच्चे को अगवा कर उसके साथ मुंह काला कर तीन-चार मई की रात बेरहमी से हत्या कर चोरी का सिम इस्तेमाल कर बच्चे को सकुशल वापस करने के एवज में अपहरणकर्ता ने घरवालों से पचास हजार रुपए की फिरौती की मांग की थी।बताया जा रहा है कि कन्नौज निवासी मैनूर उर्फ शैनूर का नाम सामने आते ही लखनऊ जोन के आईपीएस अफसर ने कुख्यात बदमाश मैनूर उर्फ शैनूर की गिरफ्तारी के लिए पचास हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस की टीमें अपहरण किए गए बच्चे को सकुशल बरामद करने के लिए जुटी हुई थी कि पांच मई को बच्चे का शव मल्लावां क्षेत्र स्थित खेत में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। बताया जा रहा है बच्चे की हत्या कर शव फेंकें जाने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

प्रगतिशील किसान के तीन एकड़ प्रक्षेत्र में डीएसआर पद्धति से करायी गई धान की बुवाई ये खबर भी पढ़े : प्रगतिशील किसान के तीन एकड़ प्रक्षेत्र में डीएसआर पद्धति से करायी गई धान की बुवाई

 पुलिस अधीक्षक हरदोई अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में काम कर रही स्थानीय पुलिस और एसओजी कातिल की तलाश कर रही थी कि बुधवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि इनामी बदमाश मैनूर उर्फ शैनूर मल्लावां थाना क्षेत्र में मंडरा रहा है और वहीं से कहीं भागने की फिराक में है। इस सूचना स्थानीय पुलिस और एसओजी टीम के प्रभारी राजेश कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और नाकेबंदी कर इनामी बदमाश मैनूर उर्फ शैनूर को पकड़ने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख कुख्यात बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी।  पुलिस की जवाबी कार्रवाई में इनामी बदमाश मैनूर को मार गिराया। जबकि आमने-सामने हुई मुठभेड़ में एसओजी टीम के प्रभारी राजेश कुमार गोली लगने से घायल हो गए। 

एसपी हरदोई अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मारा गया अपहर्ता की पहचान कन्नौज निवासी मैनूर उर्फ शैनूर के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई संगीन घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को मौके से एक मोटरसाइकिल, मृतक बच्चे की तावीज, एक अवैध पिस्टल व कारतूस खोखा बरामद हुए हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले चार शातिर गिरफ्तार 

79 चेकबुक, 77 एटीएम कार्ड, 29 सिम कार्ड सहित अन्य सामग्री बरामद 
उत्तर प्रदेश 
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले चार शातिर गिरफ्तार 

उत्तर प्रदेश

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले चार शातिर गिरफ्तार 

79 चेकबुक, 77 एटीएम कार्ड, 29 सिम कार्ड सहित अन्य सामग्री बरामद 
उत्तर प्रदेश 
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले चार शातिर गिरफ्तार