आधा दर्जन अनुभाग अधिकारी इधर से उधर
लखनऊ । शासन ने सचिवालय में भी भारी फेरबदल किया है।आज आधा दर्जन अनुभागों के सेक्शन आॅफिसर्स का तबादला अन्य अनुभागों में कर दिया है। शासन की मंशा सरकारी कामकाज को सुगमता से संचालन है जिसके क्रम में ही स्थानांतरण किये गए हैं। जारी आदेश के तहत न्याय विभाग में तैनात सेक्शन आॅफिसर राजेंद्र प्रसाद यादव को इसी पद पर नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग में भेजा गया है।
वही नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग से शेरबहादुर को न्याय विभाग में अनुभाग अधिकारी बनाया गया है। कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग से धनन्जय कुमार को खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग में तैनात किया गया है। खादी एवं ग्रामोद्योग से सीमा गुप्ता को कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग में सेक्शन आॅफिसर बनाया गया है। वित्त विभाग से संजय गौतम को सतर्कता विभाग भेज दिया गया है। दूसरी ओर सतर्कता विभाग के अनुभाग अधिकारी देवेश कुमार मिश्रा अब वित्त विभाग के अनुभाग अधिकारी होंगे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है।
