सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, कक्षा 10 व 12 में रहा शत प्रतिशत परिणाम

Published By pavan saraswat
On
pavan saraswat Picture

अम्बेडकरनगर। जिला मुख्यालय के प्रतिष्ठित सेंट पीटर्स स्कूल ने सीआईएससीई वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी शैक्षिक गुणवत्ता का प्रमाण प्रस्तुत किया। विद्यालय के कक्षा 10 एवं कक्षा 12, दोनों ही कक्षाओं में शत प्रतिशत परिणाम रहा, जिससे छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों में खुशी की लहर है।कक्षा 12 (विज्ञान वर्ग) 
विज्ञान वर्ग में अतुल दुबे ने 97.5% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं श्रेया वर्मा 95.5% द्वितीय, रिदा खुर्शीद 95.25% एवं हंसिका 95.25% संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। इस वर्ग में कुल 65 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए, जिनमें से 21 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।कक्षा 12 (वाणिज्य वर्ग) में भी सफलता की कहानी
वाणिज्य वर्ग में काव्या श्रीवास्तव ने 93.25% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऋषि वर्मा 89.75% द्वितीय तथा शिवम भारद्वाज 83.5% तृतीय स्थान पर रहे। इस वर्ग में कुल 17 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 2 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए।कक्षा 10 का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा|
कक्षा 10 के विज्ञान वर्ग में सान्वी सिंह ने 98.6% अंक प्राप्त कर टॉप किया। अभिज्ञान वर्मा 97.8% द्वितीय एवं रचित मिश्रा 97.6% तृतीय स्थान पर रहे। इस वर्ग में कुल 167 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 47 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।वहीं वाणिज्य वर्ग में माही सिंह ने 96.2% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयुष यादव 90.4% द्वितीय तथा नैन्सी वर्मा 89.4% तृतीय स्थान पर रहीं।
जहां एक और कक्षा 10 में 11 बच्चों ने हिस्ट्री जियोग्राफी में, दो बच्चों ने गणित में तीन बच्चों ने कंप्यूटर ने दो बच्चों ने इंग्लिश में वह एक बच्चे ने हिंदी में 100 में से 100 अंक प्राप्त किया|
विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 
प्रधानाचार्य फादर बैप्टिस्ट डिसूजा ने कहा कि यह सफलता छात्रों की निरंतर मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है आज हम अपने विद्यार्थियों के आईसीएसई  और आईएससी बोर्ड परीक्षाओं में इस वर्ष के उत्कृष्ट परिणाम पर अत्यंत गर्व महसूस करते हैं। विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण और लगन ने विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है |
यह उपलब्धि हमारे विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस शानदार सफलता में योगदान देने वाले सभी लोगों का हम हृदय से धन्यवाद करते हैं।”

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

pavan saraswat Picture

क्षेत्रीय पत्रकारिता में 25 वर्षों का अनुभव रखने वाले पवन सारस्वत अंबेडकरनगर में सक्रिय हैं और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ रखते हैं। ज़मीनी रिपोर्टिंग और प्रशासनिक मामलों की समझ के साथ उन्होंने लंबे समय तक भरोसेमंद कवरेज किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

गांठ का दिखना जानें कब डॉक्टर के पास जाना चाहिए?

शरीर में गांठ के कारण :शरीर के किसी भी हिस्से में गांठ महसूस होना चिंताजनक है, क्योंकि शरीर में गांठ...
लाइफस्टाइल 
गांठ का दिखना जानें कब डॉक्टर के पास जाना चाहिए?

 जानें चक्रासन के फायदे और करने का सही तरीका

चक्रासन : चक्रासन एक ऐसा योग आसन है जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके नियमित अभ्यास...
लाइफस्टाइल 
  जानें चक्रासन के फायदे और करने का सही तरीका

भरवां बैंगन बनाने की विधि

भरवां बैंगन :आपने भरवां बैंगन की सब्जी तो खाई होगी लेकिन क्या आपने महाराष्ट्रीयन स्टाइल इस सब्जी का स्वाद चखा...
खाना पकाना 
भरवां बैंगन बनाने की विधि

मौसम 7 जुलाई: आज 21 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, IMD अपडेट जारी

नई दिल्ली। मौसम 7 जुलाई 2026: देश के उत्तरी भाग से लेकर पूर्वी भाग तक मानसून का जोरदार प्रहार शुरू...
राष्ट्रीय 
मौसम 7 जुलाई: आज 21 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, IMD अपडेट जारी

 फीफा वर्ल्ड कप, नाटो, ब्रिक्स, ईरान.. ये है खुलेआम ट्रंप की धमकियों का पूरा चिट्ठा

वाशिंगटन :अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क के मुखिया हैं लेकिन उनका शासन और उनकी शैली...
अंतर्राष्ट्रीय 
 फीफा वर्ल्ड कप, नाटो, ब्रिक्स, ईरान.. ये है खुलेआम ट्रंप की धमकियों का पूरा चिट्ठा

उत्तर प्रदेश

तहसील में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

करनैलगंज(गोंडा)। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के विरुद्ध दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग...
उत्तर प्रदेश 
तहसील में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

एमडब्ल्यू खां के तबादले के बाद डॉ. आफताब आलम बने मेडिकल कॉलेज के नए सीएमएस

अलावल देवरिया (गोंडा) । जिला प्रशासन में फेरबदल के तहत गोंडा मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पद पर नई...
उत्तर प्रदेश 
एमडब्ल्यू खां के तबादले के बाद डॉ. आफताब आलम बने मेडिकल कॉलेज के नए सीएमएस

एकेटीयू का 24वें दीक्षांत समारोह की पूर्वाभ्यास में परखी गयी तैयारी

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां सोमवार को पूर्वाभ्यास के जरिये परखी...
उत्तर प्रदेश 
एकेटीयू का 24वें दीक्षांत समारोह की पूर्वाभ्यास में परखी गयी तैयारी

एकेटीयू का दीक्षांत समारोह मंगलवार को, अंशिका को मिलेगा चांसलर मेडल

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को परिसर स्थित पं. अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय...
उत्तर प्रदेश 
एकेटीयू का दीक्षांत समारोह मंगलवार को, अंशिका को मिलेगा चांसलर मेडल