एटा में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दादी और नाती की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

आगरा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में जीटी रोड पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दादी और नाती की मौत हो गई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शुक्रवार को कृष्ण कुमार वर्मा (25) पुत्र मदन गोपाल अपनी दादी साबित्री देवी (65) पत्नी मोर मुकुट को जनपद मैनपुरी में कस्बा कुरावली से मोटरसाइकिल पर बिठा कर अपने गांव रामपुर घनश्यामपुर थाना कोतवाली देहात एटा वापस आ रहे थे।

इसी दौरान एटा में थाना क्षेत्र मलावन अंतर्गत जीटी रोड पर पुलिस चौकी सेंथरी अंतर्गत ग्राम छछैना के पास दोपहर करीब 2 बजे बोलेरो मैक्स ने बाइक टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये।

बरेली-जेवर हवाई सेवा शुरू, सांसद ने पहली महिला यात्री को दिया बोर्डिंग पास, केक काटकर मनाया ऐतिहासिक पल ये खबर भी पढ़े : बरेली-जेवर हवाई सेवा शुरू, सांसद ने पहली महिला यात्री को दिया बोर्डिंग पास, केक काटकर मनाया ऐतिहासिक पल

सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज एटा भेजा गया, जहां पर चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार के घर पर भागवत कथा का आयोजन होने वाला था। इसी के लिए वह अपनी दादी को कुरावली से वापस लेकर आ रहे थे। कृष्ण कुमार का 04 वर्ष पहले विवाह हुआ था उनके दो वर्ष की बेटी भी है।

एक ही परिवार के दो सदस्यों दादी नाती की एक साथ मौत के बाद गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

मलावन थाने की चौकी सेंथरी इंचार्ज निश्चल सोलंकी ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है, वह सभी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए हैं। मैक्स ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट सख्त: बिना जांच एआई-जनित तथ्यों पर भरोसा नहीं, फैसलों में ‘जीरो टॉलरेंस’

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि अदालतें बिना वेरिफिकेशन के एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) इस्तेमाल पर जीरो टॉलरेंस की...
राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट सख्त: बिना जांच एआई-जनित तथ्यों पर भरोसा नहीं, फैसलों में ‘जीरो टॉलरेंस’

दिल्ली पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने राष्ट्रीय राजधानी में कथित आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करते हुए...
राष्ट्रीय 
दिल्ली पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

भारत-जापान साझेदारी का नया रणनीतिक युग शुरू, एआई रक्षा व ऊर्जा सहयोग पर सहमति 

सेमीकंडक्टर, क्वांटम, ग्रीन एनर्जी, रक्षा और एआई में साझेदारी को नई रफ्तार मिलेगी
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
भारत-जापान साझेदारी का नया रणनीतिक युग शुरू, एआई रक्षा व ऊर्जा सहयोग पर सहमति 

स्वास्थ्य सेवा को दिया बड़ा उपहार, स्वामी चिदानन्द ने फ्री पेशेंट बस सेवा को दिखाई हरी झंडी

ऋषिकेश। परमार्थ पीठाधीश्वर,स्वामी चिदानन्द सरस्वती के पावन सान्निध्य में निःशुल्क रोगी बस सेवा का शुभारम्भ हुआ। स्वामी ने हरी झंड़ी...
उत्तराखंड 
स्वास्थ्य सेवा को दिया बड़ा उपहार, स्वामी चिदानन्द ने फ्री पेशेंट बस सेवा को दिखाई हरी झंडी

उत्तर प्रदेश

सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

प्रतागपढ़। मुख्य विकास अधिकरी डा0 राममोहन मीना की अध्यक्षता में मा0 सांसद/विधायक गण के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्बन्धित कार्यदायी...
उत्तर प्रदेश 
सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेना आवश्यक: समिति 
उत्तर प्रदेश 
ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

अजय क्रांतिकारी बने हरित सारथी एंबेसडर

प्रतापगढ़।भारत सरकार द्वारा आयोजित 76 वें वन महोत्सव और उत्तर प्रदेश सरकार वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 में एक पेड़ मां के...
उत्तर प्रदेश 
अजय क्रांतिकारी बने हरित सारथी एंबेसडर