एलडीए की फर्जी रजिस्ट्री तैयार कर बेच डाली सरकारी जमीन, जांच के आदेश

150 करोड़ से ज्यादा की राजस्व नुकसान

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊगोमती नगर विस्तार स्थित खरगापुर में सरकारी और एलडीए की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर अवैध प्लाटिंग का बड़ा मामला सामने आया है। लेखपाल की जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आरोपित ने जितनी जमीन खरीदी थी, उससे करीब पांच गुना ज्यादा जमीन बेच डाली।

मामले में सरकार को 150 करोड़ रुपये से अधिक की राजस्व क्षति होने का अनुमान है। जांच रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम खरगापुर की गाटा संख्या 234, 235, 249 और 250 में फर्जीवाड़ा किया गया। आरोप है कि वर्ष 1993 में ममता सहकारी समिति को बेची जा चुकी जमीन का दोबारा बैनामा कराया गया। इसके आधार पर 100 से अधिक विक्रय विलेख तैयार कर जमीन की बिक्री कर दी गई। शिकायतकर्ता विनय मिश्रा ने अब तक 63 संदिग्ध विक्रय विलेखों की प्रमाणित प्रतियां प्रशासन को उपलब्ध कराई हैं।
 
पिछले महीने गोमतीनगर विस्तार-1 में प्रशासन ने आरोपित के कब्जे वाली करीब एक लाख वर्ग फीट सरकारी अर्जित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई की थी। अधिकारियों के मुताबिक इस जमीन की कीमत करीब 250 करोड़ रुपये आंकी गई थी। मामले की जांच शासन के निर्देश पर गोमतीनगर पुलिस और तहसील प्रशासन अलग-अलग स्तर पर कर रहे हैं।
 
लेखपाल की रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि ग्राम समाज की बंजर भूमि गाटा संख्या 246, 247, 248 और तालाब की जमीन गाटा संख्या 227 व 228 पर भी अवैध कब्जा कर प्लॉटिंग की गई। मुख्य आरोपित वीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ वीके सिंह का नाम भूमाफिया बाफिला गैंग से भी जोड़ा जा रहा है। लेखपाल ने संबंधित बैनामों को शून्य घोषित कराने और सक्षम न्यायालय में वाद दायर करने की सिफारिश की है। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सतीश यादव बने कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के संरक्षक

लखनऊ। राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक...
उत्तर प्रदेश 

केजीएमयू में "कनेसयोलॉजी टेप वर्कशॉप" का आयोजन

लखनऊ। फिजियोथेरेपी अकादमी केजीएमयू के तत्वावधान में किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी विभाग में एक दिवसीय...

स्वाधीनता आंदोलन में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों का ऐतिहासिक योगदान पर चर्चा

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस आयोजनों की श्रृंखला में जयहिंद वार्ता केन्द्र में पब्लिक डिबेट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पहले...

केजीएमयू :पल्मोनरी हाइपरटेंशन के निदान और मैनेजमेंट पर हुई चर्चा

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,केजीएमयू के पल्मोनरी और क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग की ओर से पल्मोनरी हाइपरटेंशन पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस'...

निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मियों का आंदोलन आज

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने कहा है कि दस अगस्त को संयुक्त किसान मोर्चा एवं ऑल इंडिया ट्रेड...