कपड़ा दुकान में लगी आग से 25 लाख रुपये का माल जला
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित मानिक चौक पर एक कपड़े की थोक दुकान में मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितिओ में आग लग गई। इस घटना में लगभग 25 लाख रुपये का तैयार माल जलकर खाक हो गया।
यह दुकान राजेंद्र प्रसाद के बेटे अरविंद कुमार की है, जो मूल रूप से दूधुरा गांव के निवासी हैं। अरविंद कुमार के अनुसार, आग लगने के समय दुकान में कुल 25 लाख रुपये का माल मौजूद था। देर रात शटर से धुआं निकलता देख आसपास के व्यापारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
ये खबर भी पढ़े : रेडक्रास सोसाइटी ने सदाशिव इण्टर कॉलेज फतेहपुर में बच्चों को वितरित की होम्योपैथिक दवाइयां हालांकि, तब तक दुकान में रखे कपड़े, बिल, नकदी और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। बुधवार को जानकारी लेने पर एफएसओ नागेंद्र नाथ द्विवेदी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, जिसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। दुकान मालिक के अनुसार शादी-विवाह के सीजन के कारण दुकान पूरी तरह भरी हुई थी, जिससे नुकसान और बढ़ गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का मुआयना किया और दुकान मालिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
