गोजए ने पहलगाम के शहीदों को किया याद 

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

पाकिस्तान के घुटनों के बल बैठने की दास्तां थी ऑपरेशन सिंदूर:रत्नाकर,पुष्पांजलि के साथ कैंडल जलाकर दी गई श्रद्धांजलि

गोरखपुर: पहलगाम में आज के दिन किए गए पाकिस्तान के कायराना हमले  के जवाब में पाकिस्तान के घुटनों पर बैठने की दास्तान है ऑपरेशन सिंदूर.।
उक्त विचार आज गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के कार्यालय में पहलगाम हमले की पहली बरसी पर शहीद भारतीय नागरिकों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वक्ताओं ने व्यक्त किया. 
 इसके पूर्व आज गोजए कार्यालय में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने पुष्पांजलि दिया तथा कैंडल जलाकर  भारत के 26 निर्दोष शहीद नागरिकों और ऑपरेशन सिंदूर में शहादत को प्राप्त हुए 10 जांबाज भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की.
असोसियेशन के अध्यक्ष श रत्नाकर सिंह ने कहा कि इस घटना से पूरा भारत ना केवल दुखी और मर्माहत था वरन प्रतिशोध की प्रचंड ज्वाला में जल रहा था. सरकार ने भी इस बात की गंभीरता को भांपा और 6 मई की रात में ऑपरेशन सिंदूर कर 3 दिन के भीतर पूरी पाकिस्तान सेना को घुटनों के बल बैठाते हुए और उनके चीन से प्राप्त सैन्य सामानों के गर्व को खंड-खंड करते हुए सैकड़ो की संख्या में आतंकियों को मार गिराया, पाकिस्तानी सेना को अस्त व्यस्त कर दिया और इस दमदारी के साथ आक्रमण रोका की अगर फिर पाकिस्तान ने विश्वास तोड़ा तो यह ऑपरेशन दोबारा अमल में लाया जाएगा क्योंकि यह अभी समाप्त नहीं हुआ.
 इस अवसर पर पत्रकार वहाब खान, मृत्युंजय नवल उमेश मिश्रा, राधेश्याम प्रजापति, अजय गुप्ता, अरकान आलम, सूरज शर्मा,सत्येंद्र शर्मा, जयप्रकाश प्रजापति, नीरज सिंह, शेखर सिंह, टोनी, रफत, कनक हरि अग्रवाल, शीलवर्धन सिंह, आकाश सिंह, संजय सिंह, सावन शाही, अमन मिश्रा, प्रवीण मद्धेशिया, युसूफ, दबीर, तनवीर, पंचानन पांडे, मोहम्मद साकिब, सहित तमाम लोग उपस्थित थे और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किए.

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

कंजूस कैसे बनें? गुप्ता जी से सीखिए बचत का महाग्रंथ: डॉ सुरेश कुमार मिश्रा 

पड़ोस के गुप्ता जी जब मुस्कुराते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे उनके चेहरे का हर मसल अपनी मेहनत की...
विचार मित्र 
कंजूस कैसे बनें? गुप्ता जी से सीखिए बचत का महाग्रंथ: डॉ सुरेश कुमार मिश्रा 

गुरु पूर्णिमा: जीवन को दिशा देने वाले प्रकाश का अभिनंदन - महेन्द्र तिवारी

गुरु पूर्णिमा का महत्व केवल हिंदू धर्म तक सीमित नहीं बल्कि बौद्ध परंपरा में इस दिन का विशेष स्थान भारतीय...
विचार मित्र 
गुरु पूर्णिमा: जीवन को दिशा देने वाले प्रकाश का अभिनंदन - महेन्द्र तिवारी

रेडक्रास सोसाइटी ने सदाशिव इण्टर कॉलेज फतेहपुर में बच्चों को वितरित की होम्योपैथिक दवाइयां

फतेहपुर  । इंडियन रेडक्रास सोसाइटी,आरोग्य भारती,दि होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व...
रेडक्रास सोसाइटी ने सदाशिव इण्टर कॉलेज फतेहपुर में बच्चों को वितरित की होम्योपैथिक दवाइयां

किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोपी बुजुर्ग समेत पांच गिरफ्तार

सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर की मदद से सुरंग की खोज मोहनलालगंज , लखनऊ। मोहनलालगंज पुलिस ने किशोरी को पीजीआई के...
उत्तर प्रदेश 

एसपी ने दीवानी न्यायालय परिसर का किया निरीक्षण

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने दीवानी न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान...
उत्तर प्रदेश 
एसपी ने दीवानी न्यायालय परिसर का किया निरीक्षण