ट्यूबवेल-ट्रांसफार्मर पार्ट्स चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार

गिरोह के सदस्य दिन में रेकी करने के बाद रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

पूछताछ में उनके कई जिलों में चोरी की घटनाओं में शामिल होने की जानकारी मिली

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र अंतर्गत किसानों के खेतों में लगे ट्यूबवेल इंजन और ट्रांसफार्मर के पार्ट्स चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने रविवार को खुलासा करते हुए पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य दिन में रेकी करने के बाद रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। इसके अलावा उन्होंने अन्य जनपदों में भी कई घटनाएं स्वीकारी हैं।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि तीन अगस्त की रात ट्रांसफार्मर और खेतों में लगे विद्युत मोटरों के हेड चोरी होने की सूचना मिली थी। पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। इसी दौरान बिल्हौर और अरौल पुलिस की टीम ने गौरी अंडरपास के पास चेकिंग में पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उनके कई जिलों में चोरी की घटनाओं में शामिल होने की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन की जांच में अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त से जुड़े तथ्य भी मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है।

जिलाधिकारी के सख्त आदेश के बाद मरीजों को मिली बड़ी राहत ये खबर भी पढ़े : जिलाधिकारी के सख्त आदेश के बाद मरीजों को मिली बड़ी राहत

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित दिन में कस्बों और हाईवे किनारे खेतों में लगे ट्यूबवेल और ट्रांसफार्मर की रेकी करते थे। रात में लोडर लेकर चिह्नित स्थान पर पहुंचते और इंजन व ट्रांसफार्मर के उपयोगी पार्ट्स निकालकर ले जाते थे। पुलिस द्वारा लोडर की जांच किए जाने पर उसे खराब बताकर कुछ देर बाद जाने की बात कहते थे।

जांच में पता चला कि गिरोह ने करीब 15 से 20 दिन पहले कानपुर देहात के मंगलपुर क्षेत्र में भी ट्रांसफार्मर पार्ट्स और अन्य सामान चोरी किया था। आरोपितों ने उन्नाव, कन्नौज, फतेहपुर, कानपुर देहात और कानपुर नगर में भी चोरी की घटनाएं करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस ने आरोपितों के पास से दो इंजन हेड, करीब सात किलो कॉपर तार, 16 छोटे-बड़े पाना, 16 छोटी-बड़ी चाबियां, दो पेचकस, दो लोहे के ब्लेड, प्लास, रिंच, लोहे का बेल्चा, दो जैक, तार काटने का कटर, तीन मोबाइल और 3280 रुपये बरामद किए हैं। चोरी में इस्तेमाल बोलेरो पिकअप भी कब्जे में ली गई है।

पकड़े गए आरोपित

पुलिस ने कानपुर निवासी अमित भारद्वाज उर्फ राजेश शर्मा उर्फ छोटे, राकेश उर्फ ठाकुर, प्रांशु सोनकर, रायबरेली निवासी अंकित अग्रहरि उर्फ अंकित कुमार और कानपुर देहात निवासी शिव चौरसिया उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपितों के मोबाइल में अवैध असलहों की तस्वीरें मिली हैं। दूसरे राज्यों से असलहों की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। पुलिस आरोपितों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है।

पकड़े गए सभी शातिर चोर हैं। अमित भारद्वाज के खिलाफ एक दर्जन, अंकित अग्रहरि के खिलाफ सात, प्रांशु सोनकर के खिलाफ आधा दर्जन और शिवम चौरसिया के खिलाफ 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सपा प्रतिनिधिमंडल ने काकोरी स्मारक पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि

लखनऊ। रविवार काकोरी काण्ड की वर्षगांठ पर सपा का प्रतिनिधिमंडल काकोरी शहीद स्मारक पहुंचा। इस दौरान उन्होंने काकोरी काण्ड के...
उत्तर प्रदेश 
सपा प्रतिनिधिमंडल ने काकोरी स्मारक पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि

विदेशों में भी यूपी के नाविक दक्षता की पहचान: कैप्टन पराशर

कहा, हॉर्मुज संकट में भी ईंधन आदि सामानों की आवाजाही में नाविकों का अहम रोल लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर स्थित...
उत्तर प्रदेश 
विदेशों में भी यूपी के नाविक दक्षता की पहचान: कैप्टन पराशर

नव नियुक्त प्रबन्ध निदेशक ने पराग दुग्ध केन्द्रों का किया निरीक्षण

लखनऊ। प्रादेशिक कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन लि लखनऊ में नव नियुक्त प्रबन्ध निदेशक प्रकाश बिन्दु (आईएएस) द्वारा दुग्ध संघ लखनऊ (पराग)...
उत्तर प्रदेश 
नव नियुक्त प्रबन्ध निदेशक ने पराग दुग्ध केन्द्रों का किया निरीक्षण

कांवड़ यात्रा को देखते हुए बिजनौर में 10 अगस्त को सभी स्कूल बंद

कांवड़ यात्रा को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा के लिए लिया गया फैसला बिजनौर। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिले में...