बजाज चीनी मिल रुधौली में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

कर्मचारियों और किसानों का हुआ नि:शुल्क परीक्षण

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती (रुधौली) -: बजाज चीनी मिल रुधौली, बस्ती में श्री कृष्णा मिशन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, बस्ती के सौजन्य से एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भव्य आयोजन किया गया। यह पूरा स्वास्थ्य शिविर चीनी मिल के डॉक्टर, डॉ. एन. के. सिंह राठौर के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। शिविर का शुभारंभ चीनी मिल के इकाई प्रमुख डॉ. जे. पी. त्रिपाठी एवं जोनल एच.आर. (पूर्वी जोन) नरेन्द्र कुमार शुक्ला द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान चीनी मिल के इकाई प्रमुख डॉ. जे. पी. त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि मिल अपने कर्मियों और क्षेत्र के किसानों की भलाई व उत्तम स्वास्थ्य के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है और आगे भी ऐसे जनहित के कार्य जारी रहेंगे। वहीं, जोनल एच.आर. नरेन्द्र कुमार शुक्ला ने कहा कि बजाज ग्रुप अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य कल्याण एवं उनकी देखभाल को हमेशा प्राथमिकता देता है और इस तरह के शिविर कर्मचारियों की कार्यकुशलता और सेहत सुधारने के लिए निरंतर आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु पांडे ने बताया कि चीनी मिल परिसर के साथ-साथ आसपास के गांव-गांव में भी किसानों के उत्तम स्वास्थ्य हेतु समय-समय पर ऐसे नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाए जाते रहते हैं।
प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित इस शिविर में डॉक्टरों की टीम द्वारा रोगियों को नि:शुल्क परामर्श व दवाएं दी गईं, साथ ही सामान्य स्वास्थ्य जांच, ब्लड शुगर, बी.पी. (रक्तचाप) और पैथोलॉजी जांच की नि:शुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में श्री कृष्णा मिशन अस्पताल की ओर से विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. डी.सी. श्रीवास्तव, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अनिल चौधरी, एंडोस्कोपी तकनीशियन निखिल त्यागी, पैथकाइंड पैथोलॉजी से अनुराग व रवि, चीफ फार्मासिस्ट सिराज अहमद, स्टाफ नर्स गीता पाठक व अविका भास्कर तथा जनसंपर्क अधिकारी रमजान अली ने उपस्थित रहकर अपनी सेवाएं दीं।
इस अवसर पर मिल के डॉक्टर डॉ. एन. के. सिंह राठौर, महाप्रबंधक (गन्ना) लवकुश सिंह चौहान, गेट इंचार्ज राजेश सिंह, सहायक महाप्रबंधक (गन्ना) अनिल शुक्ला समेत चीनी मिल के सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

मोटोरोला एज 70 प्रो+ के फीचर्स जानकर हो जाएंगे हैरान, कैमरा व बैटरी का जबरदस्त दम

50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप 6500mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मोटोरोला एज 70 प्रो+...
टेक-मित्र 
मोटोरोला एज 70 प्रो+ के फीचर्स जानकर हो जाएंगे हैरान, कैमरा व बैटरी का जबरदस्त दम

छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

नई दिल्ली। छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच उच्चतम न्यायालय के वकीलों ने गुरुवार को एकसाथ संविधान की प्रस्तावना पढ़ी।...
राष्ट्रीय  राज्य 
छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

सार्वजनिक स्थानों से आवारा कुत्तों को हटाने पर दिल्ली हाई कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय के आदेशों के मद्देनजर स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों से आवारा कुत्तों को हटाने के मामले पर...
राष्ट्रीय  राज्य 
सार्वजनिक स्थानों से आवारा कुत्तों को हटाने पर दिल्ली हाई कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

अभिषेक बनर्जी को फिलहाल हाईकोर्ट से नहीं मिली सभी मामलों में राहत, 30 जुलाई को अगली सुनवाई

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के नेता एवं डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी को पश्चिम बंगाल में दर्ज विभिन्न आपराधिक मामलों...
राष्ट्रीय  राज्य 
अभिषेक बनर्जी को फिलहाल हाईकोर्ट से नहीं मिली सभी मामलों में राहत, 30 जुलाई को अगली सुनवाई

जौनपुर के छह सहायक अध्यापकों की नियुक्ति अवैध करार

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने गुरुवार को महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जौनपुर में सहायक अध्यापक पद पर हुई छह...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 जौनपुर के छह सहायक अध्यापकों की नियुक्ति अवैध करार

उत्तर प्रदेश

हाथरस: सिक्योरिटी गार्ड की पीट पीटकर हत्या

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में सासनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में पुरानी रंजिश के चलते बुधवार देर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाथरस: सिक्योरिटी गार्ड की पीट पीटकर हत्या

संसद में चर्चा से भाग रहा विपक्ष, हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार सरकार : पंकज चौधरी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरुवार काे कहा कि केंद्र सरकार संसद में हर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
संसद में चर्चा से भाग रहा विपक्ष, हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार सरकार : पंकज चौधरी

गाजियाबाद में रेस्टोरेंट संचालक की गोलीमार का हत्या, पार्टनर और उसके साथियों पर शक

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा क्षेत्र के कनावनी हिंडन मार्ग पर 22 जुलाई...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद में रेस्टोरेंट संचालक की गोलीमार का हत्या, पार्टनर और उसके साथियों पर शक