वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना तीसरे सप्ताह भी ई-रिक्शा से पहुंचे विधानसभा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर डीजल एवं पेट्रोल की न्यूनतम खपत के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए लगातार तीसरे सप्ताह भी अपने कार्यालय आवागमन हेतु गैर पेट्रोलियम ईंधन संचालित वाहन का प्रयोग किया। 

सुरेश खन्ना शुक्रवार को अपने सरकारी आवास से विधानसभा स्थित कार्यालय ई-रिक्शा से पहुंचे तथा दोपहर में भोजन के लिए आवास आने-जाने में भी ई-रिक्शा का ही उपयोग किया। उन्होंने कहा कि सप्ताह में एक दिन पेट्रोलियम ईंधन रहित साधन से कार्यालय आने-जाने का उनका निर्णय केवल व्यक्तिगत पहल नहीं, बल्कि ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति एक जिम्मेदारी भरा संदेश है।

ये खबर भी पढ़े : निर्माण श्रमिकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का मौका

श्री खन्ना ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा तथा ईंधन की बचत आज राष्ट्रीय आवश्यकता बन चुकी है। देश की बड़ी ऊर्जा आवश्यकताएं अभी भी आयातित ईंधन पर निर्भर हैं, ऐसे में प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि वह अपनी दैनिक जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव कर राष्ट्रहित में योगदान दे। उन्होंने कहा कि यदि समाज का प्रत्येक सक्षम व्यक्ति सप्ताह में कम से कम एक दिन वैकल्पिक एवं पर्यावरण अनुकूल साधनों का प्रयोग करे तो इससे न केवल प्रदूषण कम होगा बल्कि विदेशी मुद्रा की भी बड़ी बचत संभव होगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

आफ़ताब कामिल वारसी के सम्मान में हुआ मुशायरा,इदराक एवं नज़र सोसाइटी ने किया आयोजन

शाहजहांपुर। साहित्यिक संस्था इदराक एवं नज़र मेमोरियल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में शायर आफ़ताब आलम कामिल वारसी (अलीगढ़) के सम्मान...
आफ़ताब कामिल वारसी के सम्मान में हुआ मुशायरा,इदराक एवं नज़र सोसाइटी ने किया आयोजन

सड़क हादसे में घायल विवेक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

छह दिन से बरेली के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज, मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम...
सड़क हादसे में घायल विवेक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं जनशिकायतें

मिर्जापुर/शाहजहांपुर। थाना मिर्जापुर में आयोजित थाना समाधान दिवस में एसडीएम आशुतोष कुमार सिंह ने आए हुए फरियादियों की जनशिकायतें सुनीं।...
थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं जनशिकायतें

एसडीएम ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण

कलान/शाहजहांपुर। एसडीएम कलान आशुतोष कुमार सिंह ने तहसील कलान क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील क्षेत्र...
एसडीएम ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण

बैटरी में आग लगने से धधका मकान , फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुदामा नगर में शनिवार शाम को एक मकान में...
मध्य प्रदेश 
बैटरी में आग लगने से धधका मकान , फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

उत्तर प्रदेश

अमेठी में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

अमेठी। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर शाम सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकराने से एक युवक की...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

अटल पार्क में रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा

फिरोजाबाद , थाना उत्तर क्षेत्र में अटल पार्क पर रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये कुछ युवकों ने...
उत्तर प्रदेश 
अटल पार्क में रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा

दोहरे हत्याकांड में दोषसिद्ध आरक्षी अवनीश पुलिस विभाग से बर्खास्त

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद दोहरे हत्याकांड में दोषसिद्ध आरक्षी अवनीश प्रताप सिंह को औरैया पुलिस विभाग से बर्खास्त...
उत्तर प्रदेश 
दोहरे हत्याकांड में दोषसिद्ध आरक्षी अवनीश पुलिस विभाग से बर्खास्त

सावन में ‘गणेश बाबू’ की मनमानी, अंतत: करप्शन पर सस्पेंड...!

-जौनपुर एआरटीओ कार्यालय में पंजीकरण काउंटर पर तैनात बाबू के कथित रिश्वतखोरी का मामला
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन में ‘गणेश बाबू’ की मनमानी, अंतत: करप्शन पर सस्पेंड...!