घोड़ा लगी बुग्गी में बैठकर डीएम कार्यालय पर पहुंचे किसान

Published By Ravindra
On
Ravindra Picture

फिरोजाबाद,  भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हरनाम सिंह वर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को किसानों ने ऐसा अनोखा प्रदर्शन किया कि पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया 
किसान घोड़े लगे बुग्गी पर बैठकर और गले में आलू की माला डालकर कीर्तन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जिसे देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
देश के प्रधानमंत्री की अपील का सम्मान करते हुए किसानों ने पारंपरिक तरीके से प्रदर्शन किया, और आलू के गिरते दामों, डीएपी खाद की किल्लत, बिजली संकट एवं सिंचाई व्यवस्था को लेकर जोरदार आवाज उठाई। किसानों ने कहा कि आलू का सही मूल्य न मिलने से किसान आर्थिक तंगी की ओर बढ़ रहा है।

किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर  हनुमान चालीसा का पाठ किया, और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों की भारी भीड़ और अनोखे प्रदर्शन को देखकर पुलिस एवं जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य और एडीएम विशु राजा ने  धरना स्थल पर पहुँच कर किसानों से ज्ञापन लिया।
उसके बाद  जिलाधिकारी कार्यालय में किसान नेताओं एवं प्रशासन के बीच डीएम स्तर की वार्ता हुई, जिसमें 23 तारीख को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने कहा कि आलू किसान पूरी तरह टूट चुका है। उन्होंने मांग की कि आलू का रेट ₹15,000  किया जाये तथा कोल्ड स्टोरेज की मनमानी पर तत्काल रोक लगाई जाये।
इस दौरान जिला अध्यक्ष बिन्नी प्रधान, मोहित यादव, उदयवीर, सरपंच अवधेश रावत, लाल सिंह तोमर, प्रेम सिंह सिकरवार, सोबरन सिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

साथी पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराने वाले बीज विक्रेताओं का लाइसेंस होगा निरस्त ये खबर भी पढ़े : साथी पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराने वाले बीज विक्रेताओं का लाइसेंस होगा निरस्त

लेखक के बारे में

Ravindra Picture

रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।

नवीनतम

 खाद्य विभाग का विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा, 1.35 लाख रुपये मूल्य का 208 किलो संदिग्ध घी जब्त

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों तथा विद्यालयों की मेस एवं कैंटीनों में अमानक खाद्य...
मध्य प्रदेश 
 खाद्य विभाग का विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा, 1.35 लाख रुपये मूल्य का 208 किलो संदिग्ध घी जब्त

मेदांता में वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

नई दिल्ली। पिछले 25 दिनों से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती है, जहां उनका...
राष्ट्रीय 
मेदांता में वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

25 दिनों में 11 किलो वजन घटा, पर सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर मंतर से हटाकर और बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में शिफ्ट...
राष्ट्रीय 
25 दिनों में 11 किलो वजन घटा, पर सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के बिरगुवां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई।...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

कौशाम्बी। जिले के महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक, टेवा ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल...

बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान कार्यालय (एन.आई.सी.) बहराइच के नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। भारत सरकार के सहयोग से खुरपका मुँहपका रोग नियन्त्रण (एफएमडीसीपी) कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद बहराइच में 22 जुलाई से...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी