घर बैठे भरें स्वगणना फॉर्म=अधिशाषी अधिकारी     

Published By pavan saraswat
On
pavan saraswat Picture

जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका अकबरपुर बीना सिंह ने नगरवासियों से अपील की है कि सरकार द्वारा डिजिटल जनगणना की जा रही है । स्व गणना (SE) जनगणना 2027 की एक नई सुविधा है जो निवासियों को जनगणना अधिकारी को उनके घर आने के पहले अपने घरेलू डेटा को ऑनलाइन भरने और जमा करने की अनुमति देता है।SE पोर्टल=https//se.census.gov.in पर यह अंग्रेजी हिंदी के साथ 14 भाषाओं में उपलब्ध है। इसे घर का कोई सदस्य  20 मिनट में पूरा भर सकता है। उत्तर प्रदेश में यह se विंडो सुविधा 7 मई को खुलेगी तथा 21 मई को बंद हो जाएगी। इससे लोगों को सहूलियत और समय की बचत होगी। उपरोक्त पोर्टल पर परिवार का मुखिया मोबाइल नंबर अथवा ई मेल और अन्य विवरण के साथ लॉगिन करेगा। वहां मांगी गई पूरी जानकारी भरने के बाद एक एसई आईडी प्राप्त होगी। जिसे उसको प्रगणक के आने पर उपलब्ध कराना होगा। प्रगणक एचएलओ मोबाइल ऐप पर पुष्टि करेगा। पुष्टि के उपरांत प्रगणक परिवार के मुखिया को अवगत कराएगा कि परिवार का डेटा स्वीकार कर लिया गया है। अधिशाषी अधिकारी ने नगर वासियों से लैपटॉप अथवा कंप्यूटर के माध्यम से स्वगणना ऑनलाइन करने की अपील की है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

pavan saraswat Picture

क्षेत्रीय पत्रकारिता में 25 वर्षों का अनुभव रखने वाले पवन सारस्वत अंबेडकरनगर में सक्रिय हैं और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ रखते हैं। ज़मीनी रिपोर्टिंग और प्रशासनिक मामलों की समझ के साथ उन्होंने लंबे समय तक भरोसेमंद कवरेज किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

एनसीएल के केंद्रीय चिकित्सालय, सिंगरौली ने लगाया मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

सिंगरौली, सोनभद्र। स्थानीय परिक्षेत्र में उच्च गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु समय समय पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया...
उत्तर प्रदेश 
एनसीएल के केंद्रीय चिकित्सालय, सिंगरौली ने  लगाया मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

भालोटिया मार्केट में मारवाड़ी युवा मंच ने किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत

गोरखपुर।‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत भालोटिया मार्केट में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा के दौरान मारवाड़ी युवा मंच, गोरखपुर शाखा...
भालोटिया मार्केट में मारवाड़ी युवा मंच ने किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत

जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का हुआ अयोजन

सोनभद्र। उ0प्र0 शासन द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढ़ंग से निस्तारण के लिए प्रत्येक सोमवार को नगरीय...