निजीकरण और उत्पीड़न के विरोध में बिजली कर्मियों का अभियान जारी

भीषण गर्मी में निर्बाध विद्युत आपूर्ति साथी उत्पीड़न की कार्रवाइयां वापस लेने की मांग

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने एक बार फिर पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन से अपील की है कि भीषण गर्मियों में बढ़ती विद्युत मांग और उपभोक्ताओं की परेशानियों को देखते हुए ऊर्जा निगमों में टकराव का वातावरण समाप्त किया जाए तथा बिजली कर्मियों को विश्वास में लेकर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु ठोस कार्ययोजना बनाई जाए।

संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली कर्मियों पर लगातार की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयों से ऊर्जा निगमों में कार्य का वातावरण पूरी तरह बिगड़ चुका है। न्याय की मांग को लेकर बिजली कर्मियों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है। संघर्ष समिति ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से कार्यालय समय के बाद बैठकें आयोजित करने जैसे सामान्य कार्यक्रमों को भी आधार बनाकर बिजली कर्मियों पर अनावश्यक उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की जा रही है, जिन्हें तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।

यातायात पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान, बस-कार सीज, बाइक जब्त ये खबर भी पढ़े : यातायात पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान, बस-कार सीज, बाइक जब्त

संघर्ष समिति ने याद दिलाया कि 19 मार्च 2023 को ऊर्जा मंत्री द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि मार्च 2023 की सांकेतिक हड़ताल के दौरान बिजली कर्मियों पर की गई सभी उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयों को वापस लिया जाए। इसके बावजूद तीन वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी प्रबंधन द्वारा इन कार्रवाइयों को समाप्त नहीं किया गया है, जिससे निगमों में तनाव और असंतोष का वातावरण बना हुआ है।

भगवान विश्वकर्मा मंदिर प्रीतमपुरवा में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ ये खबर भी पढ़े : भगवान विश्वकर्मा मंदिर प्रीतमपुरवा में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ

संघर्ष समिति ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि 16 अप्रैल 2026 से निजीकरण और उत्पीड़न के विरोध में शुरू किया गया जन जागरण अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक बिजली कर्मियों पर की गई प्रत्येक उत्पीड़नात्मक कार्रवाई वापस नहीं ले ली जाती।

स्वच्छता और योग स्वस्थ जीवन के दो मजबूत स्तंभ ये खबर भी पढ़े : स्वच्छता और योग स्वस्थ जीवन के दो मजबूत स्तंभ

संघर्ष समिति ने यह भी कहा कि अत्यंत अल्प वेतन पर कार्य कर रहे अनुभवी संविदा कर्मियों को हटाने से बिजली व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इन कर्मियों की कमी के कारण कई स्थानों पर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है। संघर्ष समिति ने मांग की कि सभी संविदा कर्मियों को तत्काल सेवा में वापस लिया जाए, जिससे गर्मियों के दौरान विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में मदद मिल सके। जन जागरण अभियान के अंतर्गत आज रायबरेली और सुल्तानपुर में सभाओं का आयोजन किया गया। सभाओं को मुख्य रूप से जितेन सिंह गुर्जर और महेंद्र राय ने संबोधित किया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

 ब्रिटेन में संभावनाओं का प्लानिंग में जुटीं टाटा, महिंद्रा, मारुति

भारत-ब्रिटेन :भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) से भारतीय ऑटो कंपनियों के लिए ब्रिटेन के इलेक्ट्रिक व्हीकल...
कारोबार 
 ब्रिटेन में संभावनाओं का प्लानिंग में जुटीं टाटा, महिंद्रा, मारुति

कोलकाता श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर आयोजित समारोह में 3 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना को समर्पित

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर आयोजित...
राष्ट्रीय 
कोलकाता श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर आयोजित समारोह में 3 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना को समर्पित

 जानें अपनी राशि के अनुसार योग जो करे  तन-मन को स्वस्थ और दे लाभ

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व भर में 21 जून 2026 के दिन मनाया जा रहा है। योग...
धर्म-आध्यात्म 
 जानें अपनी राशि के अनुसार योग जो करे  तन-मन को स्वस्थ और दे लाभ

वी. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में योग दिवस पर गूंजा 'ॐ', विद्यार्थियों और शिक्षकों ने साधा तन-मन-आत्मा का संतुलन

प्रतापगढ़। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वी. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल का परिसर रविवार की सुबह स्वास्थ्य, अनुशासन...
वी. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में योग दिवस पर गूंजा 'ॐ', विद्यार्थियों और शिक्षकों ने साधा तन-मन-आत्मा का संतुलन

ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर

  प्रतापगढ़। रजिस्ट्री कार्यालय पट्टी में हुए हमले, फायरिंग और एमडी ड्रग्स तस्करी के आरोप में जेल भेजे जाने केजिलाधिकारी...
ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी जांच में कई लोगों की भूमिका जांच के दायरे में, रिपोर्ट जल्द सौंपे जाने की संभावना

अयोध्या/लखनऊ। राम मंदिर में प्राप्त चढ़ावे के प्रबंधन और जमा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही विशेष जांच...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी जांच में कई लोगों की भूमिका जांच के दायरे में, रिपोर्ट जल्द सौंपे जाने की संभावना

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

प्रयागराज । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि ऋषिकुल में ‘स्वस्थ आयु लिए योग’ विषय पर आधारित विशेष योग...
उत्तर प्रदेश 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

योग स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक-माधुरी कुलदीप पटेल

प्रतापगढ़। रविवार को जिला पंचायत परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाये जाने हेतु अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती माधुरी कुलदीप...
उत्तर प्रदेश 
योग स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक-माधुरी कुलदीप पटेल

नार्दन रेलवे बहुत जल्द गंज-ए- शहीदा मस्जिद पर एक्शन ले सकता है - अपर मंडल रेल प्रबंधक

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी रेलवे स्टेशन के विस्तार में अतिक्रमण बन रही गंज-ए- शहीदा मस्जिद के विषय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नार्दन रेलवे बहुत जल्द गंज-ए- शहीदा मस्जिद पर एक्शन ले सकता है - अपर मंडल रेल प्रबंधक