भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए सहारा बने पानी से भरे मिट्टी के प्याले

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

औरैया,। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में नौतपा की भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच प्यास से व्याकुल पशु-पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति (रजि.) ने रविवार प्रातः एक सराहनीय जनसेवा अभियान चलाया। समिति ने शहर एवं आसपास के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पक्षियों और अन्य जीवों के लिए पानी से भरे मिट्टी के प्याले रखवाकर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया।

समिति के तत्वावधान में प्रातः 7 बजे स्वामी विवेकानंद पार्क, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई पार्क, भूतेश्वर मंदिर, जमालशाह, शिव शक्ति पीठ खानपुर, कालेश्वर मंदिर, पीएसी सुरक्षा कैंप, बीहड़ स्थित मंगला काली मंदिर, यमुना तट, बड़ी माता मंदिर तथा गुरुद्वारा सहित अनेक स्थानों पर मिट्टी के पात्रों में स्वच्छ पानी भरकर रखा गया। इसके साथ ही लोगों को अपने घरों की छतों, आंगनों और आसपास के खुले स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी रखने हेतु मिट्टी के प्यालों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।

जापान संग रिश्तों को नई उड़ान देगा यूपी, लखनऊ में लिखा जाएगा महा अध्याय ये खबर भी पढ़े : जापान संग रिश्तों को नई उड़ान देगा यूपी, लखनऊ में लिखा जाएगा महा अध्याय

समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण में पशु-पक्षियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बढ़ती गर्मी के कारण पक्षियों और अन्य जीवों के सामने जल संकट उत्पन्न हो गया है, ऐसे में उन्हें पानी उपलब्ध कराना हम सभी का सामाजिक और नैतिक दायित्व है।

समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण अनेक बेजुबान जीव पानी की तलाश में भटकते रहते हैं और कई बार जल के अभाव में उनकी मृत्यु तक हो जाती है।

उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने घरों की छतों, बालकनियों और खुले स्थानों पर मिट्टी या प्लास्टिक के बर्तनों, बाल्टी, भगोने आदि में नियमित रूप से पानी भरकर रखें, जिससे पक्षियों, गिलहरियों, बंदरों और अन्य जीवों को राहत मिल सके।

इस जनहितकारी अभियान में श्री गोपाल सेवा संस्थान का भी उल्लेखनीय सहयोग रहा।

कार्यक्रम में डॉ. एस.एस. परिहार, रमन पोरवाल, डॉ. एस.पी. सिंह चौहान, मनीष पुरवार (हीरु), ईशा मिश्रा, संजय अग्रवाल, सचिन कुमार पोरवाल, मनोज कुमार मिश्रा, देवमुनि पोरवाल, विपुल पोरवाल, सतीश चंद्र सहित अनेक गणमान्य लोग एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की नगरवासियों ने सराहना करते हुए इसे जीव संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक पहल बताया।

 

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

राजस्थान शहरी निकाय चुनाव: राज्य चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की

जयपुर। आगामी शहरी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को सरकारी सचिवालय परिसर स्थित राज्य चुनाव...
राजस्थान 
राजस्थान शहरी निकाय चुनाव: राज्य चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की

आज का राशिफल : 22 अगस्त, इनके मनोरथ सिद्घ होंगे

मेष- दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल : 22 अगस्त, इनके मनोरथ सिद्घ होंगे

इंदौर में होटल सयाजी की खाद्य अनुज्ञप्ति निलंबित, किचन सील

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रसिद्ध होटल सयाजी में खाद्य प्रशासन द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान मिली...
मध्य प्रदेश 
इंदौर में होटल सयाजी की खाद्य अनुज्ञप्ति निलंबित, किचन सील

एमपी-यूपी में 2000 मेगावॉट बिजली खरीद पर हुआ समझौता

भोपाल। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश ने अपनी अलग-अलग मौसमी विद्युत मांग का लाभ उठाते हुए बिजली संसाधनों के बेहतर...
मध्य प्रदेश 
एमपी-यूपी में 2000 मेगावॉट बिजली खरीद पर हुआ समझौता

करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, मचा हड़कंप

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर टिकरापारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत छत्तीसगढ़ नगर में शुक्रवार दोपहर कूलर से जीआई पाइप (लोहे...
छत्तीसगढ़ 
करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

अमेठी। अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में भाभी की हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपित देवर देवा...
उत्तर प्रदेश 
हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल और लाठीचार्ज...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान

ललितपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले ललितपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से गुम...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान

नहर रोड पर तीन मंजिला भवन को लेकर जांच की मांग

ललितपुर। सदनशाह के पास नहर रोड स्थित केके नर्सिंग होम के सामने  खुर्शीद आलम निवासी सदनशाह, ललितपुर द्वारा बनाए...
उत्तर प्रदेश 
नहर रोड पर तीन मंजिला भवन को लेकर जांच की मांग