दस्तावेज लेखक-अधिवक्ता सरकार की नई नीतियों से नाराज, रखीं 6 सूत्रीय मांगें

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - दस्तावेज लेखक संघ व अधिवक्तागण बस्ती ने सरकार की नई नीतियों के विरोध में 18 जून 2026 से रजिस्ट्री कार्यालय बस्ती का अनिश्चितकालीन बहिष्कार करने का ऐलान किया है। संघ अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद यादव ने उपनिबंधक, रजिस्ट्री कार्यालय बस्ती को ज्ञापन सौंपकर यह जानकारी दी। ज्ञापन में कहा गया है कि अधोहस्ताक्षरी अधिवक्ता/दस्तावेज लेखक/जनसामान्य सरकार द्वारा लागू की गई नीतियों एवं निर्णयों से असंतुष्ट हैं। इन निर्णयों के कारण आम जनता तथा संबंधित कार्यकर्ताओं को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।  
सामूहिक निर्णय के अनुसार 18.06.2026 से अपनी मांगों के समर्थन में रजिस्ट्री कार्यालय के कार्यों का अनिश्चित कालीन बहिष्कार/बंद कराने का निर्णय लिया गया है। 6 सूत्रीय मांगे नई प्राइवेट व्यवस्था को तत्काल स्थगित किया जाए,सभी हितधारकों से व्यापक विचार विमर्श के बाद ही नई व्यवस्था लागू की जाए,दस्तावेज लेखकों एवं रजिस्ट्री कार्य से जुड़े लोगों के रोजगार पर नई ऑनलाइन प्रक्रिया से प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है,सभी हितधारकों से चर्चा कर व्यावहारिक समाधान निकाला जाए,सभी कार्यालय में ई-रजिस्ट्रीकरण समाप्त करने के सम्बन्ध में,नवीन मूल्यांकन सूची को निरस्त कर पुराने तरीके से मूल्यांकन सूची लागू करने के सम्बन्ध में है |  
ज्ञापन में उपनिबंधक से अनुरोध किया गया है कि इसे शासन एवं उच्चाधिकारियों तक तत्काल प्रेषित करें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि जब तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन एवं रजिस्ट्री कार्यालय का बहिष्कार जारी रहेगा। ज्ञापन पर दस्तावेज लेखक संघ अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद यादव समेत समस्त दस्तावेज लेखकगण/अधिवक्तागण रजिस्ट्री कार्यालय बस्ती सदर के हस्ताक्षर हैं। 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

मऊ को तीन रेल सुविधाओं की मिली सौगात

मऊ। रेल मंत्रालय ने शुक्रवार काे जनपद मऊ को तीन महत्वपूर्ण रेल सुविधाओं की सौगात दी है। दोहरीघाट-मऊ मेमू ट्रेन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मऊ को तीन रेल सुविधाओं की मिली सौगात

देवदूत सेवार्थ संस्थान द्वारा हवन-पूजन का आयोजन

फिरोजाबाद, देवदूत सेवार्थ संस्थान द्वारा रामलीला मैदान स्थित सिल्लोड़ी सरकार की बगीची पर भारत देश के कल्याणम एवं उत्थान के...
देवदूत सेवार्थ संस्थान द्वारा हवन-पूजन का आयोजन

मंत्री के सामने मंच पर बेहोश होकर गिरे अमृतपुर विधायक

फर्रुखाबाद। मधुबन रिजॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य अचानक मंच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मंत्री के सामने मंच पर बेहोश होकर गिरे अमृतपुर विधायक

उत्तर प्रदेश

मऊ को तीन रेल सुविधाओं की मिली सौगात

मऊ। रेल मंत्रालय ने शुक्रवार काे जनपद मऊ को तीन महत्वपूर्ण रेल सुविधाओं की सौगात दी है। दोहरीघाट-मऊ मेमू ट्रेन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मऊ को तीन रेल सुविधाओं की मिली सौगात

मंत्री के सामने मंच पर बेहोश होकर गिरे अमृतपुर विधायक

फर्रुखाबाद। मधुबन रिजॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य अचानक मंच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मंत्री के सामने मंच पर बेहोश होकर गिरे अमृतपुर विधायक