अवैध खनन, ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा, 24 घंटे सक्रिय रहेंगे चेकपोस्ट : डीएम
बिजनौर। जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने स्पष्ट कहा कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग से जहां सरकारी राजस्व को नुकसान होता है, वहीं सड़क सुरक्षा और पर्यावरण पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। ऐसे में इस पर पूरी तरह रोक लगाना जरूरी है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध खनन अथवा ओवरलोडिंग में पकड़े गए वाहनों की अद्यतन सूची तैयार कर नियमित रूप से मेंटेन की जाए। प्रत्येक वाहन के खिलाफ चालान, जब्ती और वसूली की कार्रवाई का पूरा विवरण दर्ज किया जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और उच्च स्तर पर समीक्षा की जा सके।
डीएम ने परिवहन विभाग और पुलिस को संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि गलत नंबर प्लेट, छेड़छाड़ किए गए नंबर अथवा बिना नंबर प्लेट के चल रहे वाहनों की सघन जांच की जाए। पकड़े गए वाहनों के स्वामियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
ये खबर भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज मंडल में 10 कोचिंग सील, सुरक्षा मानकों से समझौता बर्दाश्त नहीं : सौम्या अग्रवालउन्होंने कहा कि बिना वैध प्रपत्रों के खनिज परिवहन, अवैध खनन और ओवरलोडिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ नियमानुसार चालान एवं जब्ती की कार्रवाई की जाए। डीएम ने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही हैं, वहां ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए निगरानी बढ़ाई जाए। सीमावर्ती क्षेत्रों और मुख्य मार्गों पर बने चेकपोस्ट 24 घंटे सक्रिय रहें और हर संदिग्ध वाहन की सघन चेकिंग की जाए।
ये खबर भी पढ़े : लखनऊ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, हाई-प्रोफाइल OG ड्रग के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹20 लाख की बरामदगीरात्रि के समय पुलिस और परिवहन विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। वहीं खनन विभाग को सभी पट्टाधारकों के कार्यों की नियमित समीक्षा कर नियमों का पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अंशिका दीक्षित, वित्त एवं राजस्व अधिकारी वान्या सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट स्मृति मिश्रा समेत सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी मौजूद
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
