व्हाट्सएप पर बेटे बनकर अकाउंटेंट से 18 लाख की साइबर ठगी, लखनऊ पुलिस ने 6 लाख रुपये वापस कराए, 5.50 लाख फ्रीज

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राजधानी में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां साइबर अपराधियों ने एक व्यवसायी के अकाउंटेंट को व्हाट्सएप पर उसके पुत्र बनकर मालवेयर युक्त संदेश भेजकर 18 लाख रुपये की ठगी कर ली।

जानकारी के अनुसार, ठगों ने पहले अकाउंटेंट को व्हाट्सएप पर संदेश भेजा और खुद को व्यवसायी का बेटा बताते हुए आपातकालीन स्थिति का हवाला दिया। इसके बाद भेजे गए लिंक/फाइल के माध्यम से अकाउंटेंट को भ्रमित कर बैंकिंग जानकारी हासिल कर ली गई, जिसके बाद अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए खाते से 18 लाख रुपये निकाल लिए गए।

पुलिस ने लौटवाए 150 पीड़ितों को मोबाइल, खिले चेहरे ये खबर भी पढ़े : पुलिस ने लौटवाए 150 पीड़ितों को मोबाइल, खिले चेहरे

मामले की शिकायत मिलने पर थाना साइबर क्राइम, कमिश्नरेट लखनऊ ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस आयुक्त, संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त (अपराध) व सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर क्राइम) के पर्यवेक्षण में टीम ने तकनीकी जांच शुरू की।

नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 साइबर अपराधी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 साइबर अपराधी गिरफ्तार

साइबर क्राइम टीम ने संबंधित बैंक और अन्य वित्तीय संस्थानों से समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप ठगी गई राशि में से 6 लाख रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए गए, जबकि 5.50 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज कर दिए गए।

फर्जी आईपीएस बनकर धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, काकोरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई ये खबर भी पढ़े : फर्जी आईपीएस बनकर धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, काकोरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अभी भी शेष धनराशि की रिकवरी, आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विवेचना जारी है। पुलिस ने कहा है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।साइबर क्राइम थाना लखनऊ की इस त्वरित कार्रवाई की पीड़ित ने सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।

पुलिस की अपील 

किसी भी अनजान लिंक, APK फाइल या संदिग्ध मैसेज को डाउनलोड न करें

बैंक OTP, पासवर्ड या UPI डिटेल किसी से साझा न करें

साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

76 करोड़ की फर्जी बिलिंग का खुलासा: राजनांदगांव के कारोबारी आदेश्वर चौरड़िया गिरफ्तार

रायपुर।राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के...
छत्तीसगढ़ 
76 करोड़ की फर्जी बिलिंग का खुलासा: राजनांदगांव के कारोबारी आदेश्वर चौरड़िया गिरफ्तार

अलीगंज कोचिंग अग्निकांड: 15 जिंदगियों का दर्द, एक मां का शोक और एक अफसर की बहादुरी की कहानी

आदित्य की मां कल्पना श्रीवास्तव के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अलीगंज कोचिंग अग्निकांड: 15 जिंदगियों का दर्द, एक मां का शोक और एक अफसर की बहादुरी की कहानी

तारातला गोदाम हादसा: मृतकों की संख्या हुई पांच , मालिक समेत पांच गिरफ्तार

कोलकाता। कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढहने की घटना में पुलिस ने गोदाम मालिक शंभूनाथ बेहरा...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
तारातला गोदाम हादसा: मृतकों की संख्या हुई पांच , मालिक समेत पांच गिरफ्तार

बहराइच: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल, दो साथी फरार

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में बौंडी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल, दो साथी फरार

मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक, 46 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी...

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ने दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र के 15 जिलों में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग का अनुमान...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक, 46 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी...

उत्तर प्रदेश

अलीगंज कोचिंग अग्निकांड: 15 जिंदगियों का दर्द, एक मां का शोक और एक अफसर की बहादुरी की कहानी

आदित्य की मां कल्पना श्रीवास्तव के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अलीगंज कोचिंग अग्निकांड: 15 जिंदगियों का दर्द, एक मां का शोक और एक अफसर की बहादुरी की कहानी

बहराइच: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल, दो साथी फरार

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में बौंडी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल, दो साथी फरार

लखनऊ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, हाई-प्रोफाइल OG ड्रग के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹20 लाख की बरामदगी

लखनऊ। राजधानी में नशा मुक्त अभियान के तहत क्राइम ब्रांच नारकोटिक्स सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाई-प्रोफाइल मादक पदार्थ...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, हाई-प्रोफाइल OG ड्रग के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹20 लाख की बरामदगी

मड़ियांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

लखनऊ । राजधानी के थाना मड़ियांव पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में दो आरोपियों...
उत्तर प्रदेश 
मड़ियांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद