डीएम ने कोल्हुई बिनहुनी व अमया देवरिया में लगाई चौपाल,योजनाओं का लिया फीडबैक

‘कोई बच्चा स्कूल से बाहर न रहे, हर पात्र को मिले पेंशन’: डीएम विपिन जैन  

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहम्मद अय्यूब

  • पीएम आवास के लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण के निर्देश  
  • जनकल्याणकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत संतृप्ति के लिए लगेंगे विशेष कैंप

उतरौला (बलरामपुर )। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने बुधवार को विकास खंड श्रीदत्तगंज की ग्राम पंचायत कोल्हुई बिनहुनी एवं उतरौला की ग्राम पंचायत अमया देवरिया में चौपाल लगाकर ग्रामवासियों से सीधा संवाद किया। डीएम ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और पेंशन समेत सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी और अधिकारियों को प्रभावी क्रियान्वयन के सख्त निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 19.12.13

अवैध असलहा तस्करी का खुलासा, एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : अवैध असलहा तस्करी का खुलासा, एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन गिरफ्तार

कोल्हुई बिनहुनी में डीएम के निर्देश  

WhatsApp Image 2026-05-07 at 19.14.53
कोल्हुई बिनहुनी पंचायत भवन में चौपाल के दौरान डीएम ने ग्रामीणों से एक-एक कर योजनाओं की पहुंच पूछी। उन्होंने बीएसए को निर्देश दिया कि गांव का कोई भी बच्चा स्कूल से बाहर न रहे। सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन हर हाल में सुनिश्चित हो। 

स्वास्थ्य विभाग को सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं का समय से टीकाकरण कराने, आंगनबाड़ी केंद्रों से नियमित पोषाहार बंटवाने और सेवाओं को और बेहतर करने को कहा। डीएम ने गांव में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने और नालियों की नियमित सफाई के निर्देश डीपीआरओ को दिए।

सामाजिक सुरक्षा पर जोर देते हुए डीएम ने कहा कि विशेष अभियान चलाकर गांव के हर पात्र वृद्ध, निराश्रित महिला और दिव्यांग को पेंशन योजना से जोड़ा जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजना से वंचित न रहे। इस दौरान डीएम ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

अमया देवरिया में भूमि विवाद पर सख्ती  
इसके बाद डीएम उतरौला ब्लॉक की ग्राम पंचायत अमया देवरिया पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने भूमि विवाद से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। इस पर डीएम ने नायब तहसीलदार को निर्देश दिया कि सभी भूमि विवादों का प्राथमिकता के आधार पर मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण कराएं। उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता बरतने को कहा।

दोनों पंचायतों में लगेंगे विशेष कैंप  
डीएम ने दोनों ग्राम पंचायतों में जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्रों को शत-प्रतिशत संतृप्त करने के लिए विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिए। कैंप में पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आवास समेत सभी योजनाओं के छूटे हुए पात्रों को जोड़ा जाएगा।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

वेनेजुएला में भूकंप से तबाही, मृतकों की संख्या 1,500 के पार, राहत अभियान जारी

कराकास। वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। अधिकारियों के अनुसार, मृतकों...
अंतर्राष्ट्रीय 
वेनेजुएला में भूकंप से तबाही, मृतकों की संख्या 1,500 के पार, राहत अभियान जारी

पलामू में रहस्यमयी बीमारी से 10 दिनों में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

पलामू। झारखंड के पलामू जिले के पड़वा प्रखंड स्थित सिक्का गांव में रहस्यमयी बीमारी से मौतों का सिलसिला थमने का...
राष्ट्रीय  राज्य  पश्चिम बंगाल 
पलामू में रहस्यमयी बीमारी से 10 दिनों में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

कश्मीरी पंडित नर्स मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल, यासीन मलिक समेत 5 लोगों के नाम शामिल

श्रीनगर। कश्मीर की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (सीआईए) ने श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्कीम्स) की स्टाफ नर्स सरला...
राष्ट्रीय  राज्य  जम्मू कश्मीर 
कश्मीरी पंडित नर्स मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल, यासीन मलिक समेत 5 लोगों के नाम शामिल

सीबीएसई ने तीन भाषा नीति लागू करने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप शैक्षणिक सत्र 2026-27 से संबद्ध...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
 सीबीएसई ने तीन भाषा नीति लागू करने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

राज्यसभा में फिर नेता प्रतिपक्ष बने मल्लिकार्जुन खरगे, पुनर्निर्वाचन के बाद जारी हुआ बुलेटिन

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित होने के बाद राज्यसभा में एक बार फिर...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
राज्यसभा में फिर नेता प्रतिपक्ष बने मल्लिकार्जुन खरगे, पुनर्निर्वाचन के बाद जारी हुआ बुलेटिन

उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने विक्टोरिया में श्री गणेश मंदिर के किए दर्शन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया स्थित एकमात्र मंदिर ‘अरुलमिगु नवशक्ति विनायक’ में भगवान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रधानमंत्री मोदी ने विक्टोरिया में श्री गणेश मंदिर के किए दर्शन

युवाओं के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन अनुकरणीय : डा राजा राम यादव

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में छत्रपति शिवाजी के राज्याभिषेक दिवस के अवसर पर सोमवार को तुलसी सदन में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन अनुकरणीय : डा राजा राम यादव

कांग्रेस के पापाें के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश बना: सीएम योगी

पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के पापाें के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 कांग्रेस के पापाें के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश बना: सीएम योगी

8 दिवसीय शास्त्रीय नृत्य कार्यशाला का रंगारंग समापन: प्रस्तुतियों से छा गये बाल कलाकार

बस्ती - महर्षि गुरु वशिष्ठ तपोभूमि टाउन क्लब में नृत्य धाम कथक अकादमी द्वारा आयोजित 8 दिवसीय शास्त्रीय नृत्य कार्यशाला...
उत्तर प्रदेश 
8 दिवसीय शास्त्रीय नृत्य कार्यशाला का रंगारंग समापन: प्रस्तुतियों से छा गये बाल कलाकार