डीएम एसपी द्वारा अभियोजन पक्ष एवं पुलिस को आपस में समन्वय कर मामलों के यथाशीघ्र निस्तारण के दिये गये निर्देश
संत कबीर नगर, जिलाधिकारी संतकबीरनगर आलोक कुमार* व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा संयुक्त रुप से अभियोजन अधिकारियों व शासकीय अधिवक्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी की गई । गोष्ठी के दौरान माननीय न्यायालय में लंबित अभियोगों गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट, पाक्सो एक्ट, एससी / एसटी एक्ट, महिला संबंधी अपराधों आदि के दृष्टिगत अभियोजन पक्ष द्वारा की गई कार्यवाहियों पर विस्तार से चर्चा की गई । गोष्ठी में अपराधियों को चिन्हित कर अपराधो मे लिप्त अपराधियों को कठोर सजा दिलाने, अभियोगों का त्वरित निस्तारण व अभियोजन की कार्यवाही को और बेहतर करने के उपायों पर चर्चा की गयी, जिसमें न्यायालय में विचारण के दौरान आने वाली कठिनाईयों का उल्लेख अभियोजन अधिकारियों द्वारा किया गया जिनको संज्ञान में लेते हुए उसे अविलंब दूर करने हेतु संबंधित को हिदायत दी गयी । बैठक में यह भी निर्धारित किया गया कि महिलाओं व बच्चों के साथ हो रहे अपराधों में पंजीकृत अभियोगों में न्यायालय के विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष और बेहतर ढंग से साक्ष्यों को प्रस्तुत करें, जिससे कि अपराधियों को शत प्रतिशत सजा सुनिश्चित की जा सके व अभियोजन पक्ष तथा पुलिस आपस में समन्वय कर मामलों का यथाशीघ्र निस्तारण करायें । गोष्ठी के दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा, पीआरओ पुलिस अधीक्षक पी0के0 गुप्ता सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
