गांव पहुंचे डीएम, योजनाओं की पड़ताल के साथ सुनी जनता की आवाज

शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन और आवास योजनाओं की समीक्षा, 15 दिन में पेयजल आपूर्ति शुरू होने का दावा

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260507-WA0016कौशाम्बी। जिले में प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से चलाए जा रहे “गांव की समस्या, गांव में समाधान” अभियान के तहत जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने विकास खंड सिराथू के ग्राम गंभीरा पूरब में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ मिलने की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पुष्टाहार, पेंशन, शौचालय, राशन, कन्या सुमंगला योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं की स्थिति के बारे में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान कुछ पात्र लोगों के योजनाओं से वंचित होने की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सोमवार को गांव में विशेष कैंप लगाकर सभी छूटे हुए पात्र लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाए।स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से नजदीकी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं।
शिक्षा व्यवस्था की स्थिति जानने के लिए जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति एवं शिक्षण कार्य के बारे में पूछा। ग्रामीणों ने बताया कि अध्यापक समय से विद्यालय आते हैं और नियमित रूप से शिक्षण कार्य कर रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को विद्यालय का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।ग्राम चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार वितरित किया तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया। इसके साथ ही आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित कर उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने जिला खाद्य विपणन अधिकारी एवं जिला उद्यान अधिकारी को जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव में पाइपलाइन बिछाने के कार्य का सत्यापन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गांव के 77 परिवारों को चिन्हित किया गया है और सभी पात्र लोगों को शीघ्र योजना का लाभ दिलाया जाएगा।ग्राम चौपाल में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
अधिशासी अभियंता जल निगम जयपाल सिंह ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत आगामी 15 दिनों के भीतर पूरे गांव में पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

ईरान ने एक बार फिर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज कर दिया बंद 

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज। :ईरान की संयुक्त मिलिट्री कमांड ने शनिवार को कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को फिर से बंद कर...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान ने एक बार फिर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज कर दिया बंद 

आज का राशिफल 21 जून 2026 : आज का दिन एक नई ऊर्जा लेकर आया है

मेष दिन ऊर्जावान रहेगा। रुके हुए कार्य फिर से गति पकड़ेंगे। करियर और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं।...
धर्म-आध्यात्म 
 आज का राशिफल 21 जून 2026 : आज का दिन एक नई ऊर्जा लेकर आया है

आगरा के चमड़ा उद्योग में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने दिखाई दिलचस्पी

आगरा  । शुक्रवार से आगरा में शुरू हुए ब्रिक्स देशों के दो दिवसीय सेमिनार/ सम्मेलन के अंतर्गत आज दूसरे दिन...
कारोबार  उत्तर प्रदेश 
 आगरा के चमड़ा उद्योग में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने दिखाई दिलचस्पी

एटीएस ने संदिग्ध आतंकियों को कोर्ट में पेश किया, नईम और शाकिर को भेजा जेल

भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आतकंवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने संदिग्ध आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामले में...
मध्य प्रदेश 
एटीएस ने संदिग्ध आतंकियों को कोर्ट में पेश किया, नईम और शाकिर को भेजा जेल

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल एवं मुख्यमंत्री ने पित्रेश्वर हनुमान धाम में की पूजा-अर्चना

इंदौर । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को केंद्रीय विद्युत तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री...
मध्य प्रदेश 
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल एवं मुख्यमंत्री ने पित्रेश्वर हनुमान धाम में की पूजा-अर्चना

उत्तर प्रदेश

आगरा के चमड़ा उद्योग में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने दिखाई दिलचस्पी

आगरा  । शुक्रवार से आगरा में शुरू हुए ब्रिक्स देशों के दो दिवसीय सेमिनार/ सम्मेलन के अंतर्गत आज दूसरे दिन...
कारोबार  उत्तर प्रदेश 
 आगरा के चमड़ा उद्योग में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने दिखाई दिलचस्पी

ग्राम चौपाल में मंडलायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

कौशाम्बी। जिले में मंडलायुक्त प्रयागराज सौम्या अग्रवाल ने शुक्रवार को विकास खंड मंझनपुर के ग्राम सैदनपुर में ग्राम चौपाल आयोजित...
उत्तर प्रदेश 
ग्राम चौपाल में मंडलायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

निर्माण कार्यों में देरी पर मंडलायुक्त नाराज, श्रमिक बढ़ाकर समयबद्ध गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने के दिए निर्देश

कौशाम्बी। जिले में मंडलायुक्त प्रयागराज सौम्या अग्रवाल ने शनिवार को नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अंतर्गत धाता रोड पर निर्माणाधीन...
उत्तर प्रदेश 
निर्माण कार्यों में देरी पर मंडलायुक्त नाराज, श्रमिक बढ़ाकर समयबद्ध गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने के दिए निर्देश

प्रभारी मंत्री के निर्देशों के अनुपालन की मंडलायुक्त ने की समीक्षा, सड़क सुरक्षा और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

कौशाम्बी। जिले में मंडलायुक्त प्रयागराज सौम्या अग्रवाल ने शनिवार को उदयन सभागार में आयोजित बैठक में प्रभारी मंत्री द्वारा पिछली...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी मंत्री के निर्देशों के अनुपालन की मंडलायुक्त ने की समीक्षा, सड़क सुरक्षा और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश