जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

जनता दर्शन में पहुंचीं 50 शिकायतें, डीएम ने कई मामलों का कराया तत्काल निस्तारण

Published By Manish Tiwari
On
Manish Tiwari Picture

उन्नाव। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फोन कर मामलों की जांच करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनता दर्शन में शिव प्यारी निवासी पैगंबरपुर थाना माखी द्वारा जल निकासी, रामनरेश निवासी संता खेड़ा कोतवाली गंगाघाट द्वारा भूमि खनन व हरे पेड़ कटवाने, नेक राम निवासी देवीपुरा थाना सफीपुर तथा रामखेलावन निवासी निहाल खेड़ा द्वारा भूमि पर अवैध कब्जे और किरण तिवारी निवासी गांधी नगर द्वारा घर के बीच लगे विद्युत पोल को हटाने संबंधी प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए गए।
डीएम ने शिकायतों को सुनते ही संबंधित अधिकारियों को तत्काल फोन कर मामलों को गंभीरता से लेने और प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतकर्ताओं की बात ध्यानपूर्वक सुनकर समस्याओं का समाधान तय समय सीमा के भीतर कराया जाए।
जनता दर्शन में विकास, पुलिस, राजस्व समेत विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 50 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Manish Tiwari Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले मनीष तिवारी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के उन्नाव ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्नाव में आधारित रहते हुए वह क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और सटीक कवरेज करते हैं

नवीनतम

फीफा विश्व कप 2026: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की

नई दिल्ली।पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा विश्व कप 2026 में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की

महिला टी20 विश्व कप: इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 40 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

लंदन। कप्तान नैट साइवर-ब्रंट और पूर्व कप्तान हीदर नाइट की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर मेजबान इंग्लैंड ने महिला...
खेल 
महिला टी20 विश्व कप: इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 40 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुए बड़े-बड़े गड्ढे

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे : दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर उद्घाटन के दो महीने बाद ही बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़क का एक...
उत्तराखंड 
दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुए बड़े-बड़े गड्ढे

हंगरी ने भगोड़े पोलिश पूर्व मंत्री की शरणार्थी मान्यता रद्द की

वारसॉ। पोलैंड सरकार ने गुरुवार को बताया कि हंगरी की नई सरकार ने भगोड़े पूर्व न्याय मंत्री ज्बिग्न्येव जियोब्रो, उनके...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
हंगरी ने भगोड़े पोलिश पूर्व मंत्री की शरणार्थी मान्यता रद्द की

 इंडिया एक्सप्रेस खाड़ी देशों के सभी रूटों पर उड़ान दोबारा शुरू करेगा

एयर इंडिया:टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घोषणा की है कि उसने पश्चिम एशिया के सभी गंतव्यों के...
कारोबार 
 इंडिया एक्सप्रेस खाड़ी देशों के सभी रूटों पर उड़ान दोबारा शुरू करेगा

उत्तर प्रदेश

सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

प्रतागपढ़। मुख्य विकास अधिकरी डा0 राममोहन मीना की अध्यक्षता में मा0 सांसद/विधायक गण के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्बन्धित कार्यदायी...
उत्तर प्रदेश 
सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेना आवश्यक: समिति 
उत्तर प्रदेश 
ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

अजय क्रांतिकारी बने हरित सारथी एंबेसडर

प्रतापगढ़।भारत सरकार द्वारा आयोजित 76 वें वन महोत्सव और उत्तर प्रदेश सरकार वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 में एक पेड़ मां के...
उत्तर प्रदेश 
अजय क्रांतिकारी बने हरित सारथी एंबेसडर