बड़े बैनामों पर डीएम अंजनी कुमार सिंह की पैनी नजर, जमीन पर उतरकर जांचे दस्तावेज

महाराज नगर,आवास विकास और राजगढ़ में मौके पर पहुंचकर की पड़ताल,स्टांप शुल्क, बाजार मूल्य और संपत्तियों का कराया मिलान, मचा हड़कंप

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

विजयपाल सिंह

लखीमपुर-खीरी,20 मई(तरूणमित्र)। जिले में बड़े बैनामों और स्टांप शुल्क की जांच को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सतर्क मोड में नजर आ रहा है। बुधवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने स्टांप एवं निबंधन विभाग के अधीन हुए तीन बड़े बैनामों की खुद मौके पर पहुंचकर स्थलीय जांच की। डीएम के अचानक निरीक्षण से हड़कंप मच गया।

डीएम ने उप निबंधक कार्यालय से संबंधित अभिलेखों की समीक्षा करने के बाद सीधे फील्ड में पहुंचकर महाराज नगर, आवास विकास कॉलोनी और राजगढ़ मोहल्लों में भूखंडों व आवासों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैनामों में दर्शाई गई संपत्तियों की वास्तविक स्थिति, भूमि का स्वरूप,निर्माण की स्थिति और लगाए गए स्टांप शुल्क का मौके पर सत्यापन कराया। कई स्थानों पर डीएम ने नक्शा, अभिलेख और मौके की स्थिति का मिलान कर गहन पड़ताल की।

नवाबगंज टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़ने के मामले में अब तक कुल छह वाहन सीज ये खबर भी पढ़े : नवाबगंज टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़ने के मामले में अब तक कुल छह वाहन सीज

निरीक्षण के दौरान सहायक निबंधक एवं आयुक्त अमिताभ कुमार सहित राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद रही। डीएम ने अधिकारियों से बैनामों में दर्ज क्षेत्रफल, सर्किल मूल्य और स्टांप शुल्क के निर्धारण संबंधी बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी ली। बताते चलें कि प्रशासन की नजर खासतौर पर उन बड़े बैनामों पर है, जिनमें राजस्व क्षति या संपत्ति के कम मूल्यांकन की आशंका रहती है।

डीएम ने एआईजी स्टांप को स्पष्ट निर्देश दिए कि बैनामों की जांच पूरी पारदर्शिता और गंभीरता से की जाए। यदि कहीं भी स्टांप शुल्क की चोरी, गलत मूल्यांकन अथवा नियमों की अनदेखी सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व हितों से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

डीएम के इस एक्शन मोड निरीक्षण से स्टांप एवं निबंधन विभाग में दिनभर हलचल बनी रही। अचानक हुई स्थलीय जांच को लेकर कई लोगों में चर्चा रही कि अब बड़े बैनामों पर प्रशासन की नजर और ज्यादा पैनी हो गई है।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

कांवड़ यात्रा पर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर डायवर्जन

प्रयागराज।श्रावण मास के तीसरे सोमवार को कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले राजमार्ग पर यातायात...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा पर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर डायवर्जन

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम बोले- 'मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व'

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'दिमागी नक्सलवाद' को एक चुनौती बताने के...
राष्ट्रीय  राज्य 
 कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम बोले- 'मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व'

अटल की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी समेत नेताओं ने किया नमन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल 'सदैव अटल' पहुंचे। उन्होंने पूर्व...
राष्ट्रीय 
अटल की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी समेत नेताओं ने किया नमन

आसिम सिद्दीकी कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

बदायूं। आसिम सिद्दीकी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
उत्तर प्रदेश 
आसिम सिद्दीकी कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

ब्लूमिंगडेल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बदायूं। ब्लूमिंगडेल स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन...
उत्तर प्रदेश 
ब्लूमिंगडेल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा पर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर डायवर्जन

प्रयागराज।श्रावण मास के तीसरे सोमवार को कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले राजमार्ग पर यातायात...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा पर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर डायवर्जन

आसिम सिद्दीकी कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

बदायूं। आसिम सिद्दीकी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
उत्तर प्रदेश 
आसिम सिद्दीकी कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

ब्लूमिंगडेल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बदायूं। ब्लूमिंगडेल स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन...
उत्तर प्रदेश 
ब्लूमिंगडेल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस पर मानवाधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

बदायूं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान की बदायूं जनपद शाखा की ओर से जिला कार्यालय, फाटक जज...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर मानवाधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प