लापता किशाेर का कुंए में फांसी के फंदे से लटका मिला शव

लापता किशाेर का कुंए में फांसी के फंदे से लटका मिला शव

वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के चकखरावन गांव में बुधवार को एक किशोर का शव कुंए के जगत में मफलर के फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किशोर के शव को कुंए से बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त आर्यन पटेल के रूप में हुई। किशोर अपने मौसा के घर रहकर कक्षा नौ में पढ़ता था।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।ग्रामीणों के अनुसार बड़ागांव के भगवानपुर खुटहना निवासी अरविंद कुमार पटेल का पुत्र आर्यन अपने मौसा के घर रहकर पढ़ता था। बीते मंगलवार को आर्यन बिना किसी को बताए अचानक कहीं चला गया। काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चला तो उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी गई।

परिजनों ने सोचा कि आर्यन किसी दोस्त के यहां गया होगा। जब रात तक उसका कुछ पता नहीं चला तो पिता और मां ने भी तलाश की। आज सुबह लापता किशाेर आर्यन का शव चकखरावन गांव के एक बगीचे में स्थित कुंए में लटकता मिला। किशोर ने हृदय विदारक कदम क्यों उठाया परिजन भी नहीं बता पाएं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 चरित्र संदेह में अपनी पत्नी और बच्चों पर दराते से हमलाकर खुद काे मारा, चारों का इलाज जारी  चरित्र संदेह में अपनी पत्नी और बच्चों पर दराते से हमलाकर खुद काे मारा, चारों का इलाज जारी
खंडवा। खंडवा जिले के धनगांव थाना क्षेत्र में रविवार रात एक व्यक्ति ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी और...
बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल हामिद थाईलैंड से इलाज करवाकर स्वदेश लौटे
देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या छह हजार पार, पिछले 24 घंटों में छह कि मौत
 मुख्यमंत्री आज गाडरवारा में 80 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमि-पूजन
 मुख्यमंत्री आज भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर कोल जनजातीय सम्मेलन में होंगे शामिल
चीन ने ताइवान में सैन्य घेरा बढ़ाया, सात विमान, आठ नौसैनिक जहाज भेजे
जेरोम विनीत, शमीमुद्दीन और विनीत कुमार सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने