2027 की तैयारी में जुटी कांग्रेस:संगठन मजबूती और किसान-नौजवान यात्रा पर फोकस

‘किसान-नौजवान यात्रा’ के भव्य स्वागत की रूपरेखा तय

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लायक हुसैन

  • हर विधानसभा में हेल्प डेस्क, ब्लॉक स्तर पर साप्ताहिक बैठकें और जन समस्याओं के त्वरित समाधान का ऐलान

गाजियाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में इस बार संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करने पर खास जोर देखने को मिला। सेंट्रल मार्केट, पुराना बस अड्डा स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने की, जबकि संचालन अश्वनी त्यागी ने संभाला।

बैठक में मोदीनगर के वरिष्ठ नेता प्रदीप कंसल, पूर्व सचिव पंकज तेजानियां और पूर्व पार्षद सुनील चौधरी सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। चर्चा का केंद्र 4 मई 2026 को गाजियाबाद पहुंचने वाली यूथ कांग्रेस की ‘किसान-नौजवान यात्रा’ रही, जिसके स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। यह कार्यक्रम नवयुग मार्केट स्थित अंबेडकर पार्क में शाम करीब 4 बजे आयोजित होगा।

पीजीआई में  रेडियोलॉजी कोर्सेज का शुभारंभ ये खबर भी पढ़े : पीजीआई में  रेडियोलॉजी कोर्सेज का शुभारंभ

बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। तय हुआ कि हर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की ओर से हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी, जिससे आम लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके। साथ ही, सभी फ्रंटल संगठनों को जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने ब्लॉक स्तर पर साप्ताहिक बैठकों को अनिवार्य करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि वे स्वयं भी इन बैठकों में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही आने वाले चुनावों की सफलता की कुंजी है।

बैठक में महिला जिलाध्यक्ष डॉली त्यागी, एससी/एसटी जिलाध्यक्ष अरविंद गौतम, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोज राय समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी ने एकजुट होकर 2027 के चुनाव में कांग्रेस को मजबूत जीत दिलाने का संकल्प लिया। ‘जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस’ के जोशीले नारों के साथ बैठक का समापन हुआ।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

दिव्यांग बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध करा रही है याेगी सरकार : नरेन्द्र कश्यप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप की अध्यक्षता में दिव्यांगता पर गठित ‘राज्य सहालकार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दिव्यांग बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध करा रही है याेगी सरकार : नरेन्द्र कश्यप

मेदिनीपुर में जागरूकता, दुर्घटना, प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई रही चर्चा केंद्र

मेदिनीपुर। पश्चिम एवं पूर्व मेदिनीपुर जिलों में मंगलवार को विभिन्न घटनाओं के कारण दिनभर हलचल बनी रही। चंद्रकोणा के माधवपुर...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
मेदिनीपुर में जागरूकता, दुर्घटना, प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई रही चर्चा केंद्र

मां और पिता का मर्डर करने के लिए AI से पूछे सवाल, घटना को दिया अंजाम

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आजकल लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ...
टेक-मित्र 
मां और पिता का मर्डर करने के लिए AI से पूछे सवाल, घटना को दिया अंजाम

मौसम 22 जुलाई: आज 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 22 जुलाई 2026: देश में मौसम के बदलते तेवर के बीच मौसम विभाग ने एक और मुश्किल...
राष्ट्रीय 
मौसम 22 जुलाई: आज 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा

राशिफल : 22 जुलाई, इनके लिये जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा

मेष- स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 22 जुलाई, इनके लिये जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा

उत्तर प्रदेश

दिव्यांग बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध करा रही है याेगी सरकार : नरेन्द्र कश्यप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप की अध्यक्षता में दिव्यांगता पर गठित ‘राज्य सहालकार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दिव्यांग बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध करा रही है याेगी सरकार : नरेन्द्र कश्यप

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
उत्तर प्रदेश 
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

उन्नाव। उत्तर प्रदेश शासन ने पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ग्रेड-2, प्रयागराज मंडल डॉ. अनिल कुमार को गंभीर आरोपों के...
उत्तर प्रदेश 
शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित