11 सितंबर को होगा दीवानी अधिवक्ता संघ का मतदान, 12 को मतगणना

अध्यक्ष और मंत्री समेत 15 पदों के लिए 76 अधिवक्ताओं ने दाखिल किया नामांकन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

जौनपुर। जौनपुर दीवानी अधिवक्ता संघ चुनाव-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। अध्यक्ष, मंत्री समेत 15 पदों के लिए कुल 76 अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किया है। चुनाव अधिकारी राजीव कुमार गुप्त और गौरी शंकर मिश्र ने बताया कि 11 सितंबर को मतदान कराया जाएगा, जबकि 12 सितंबर को मतगणना होगी।चुनाव अधिकारी के अनुसार नामांकन के पहले दिन 57 अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किया था। दूसरे दिन 19 अधिवक्ताओं ने नामांकन किया। इस तरह दो दिनों में कुल 76 अधिवक्ताओं ने विभिन्न पदों के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है।

उन्होंने बताया कि मतदान 11 सितंबर को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतदान के बीच एक घंटे का मध्यावकाश रहेगा। मतदान में भाग लेने वाले अधिवक्ताओं के लिए अधिवक्ता संघ का पहचान पत्र तथा उत्तर प्रदेश बार काउंसिल द्वारा जारी सीओपी पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।मतगणना 12 सितंबर को सुबह नौ बजे से शुरू होगी और परिणाम घोषित होने तक जारी रहेगी। मतगणना के दौरान भी एक घंटे का मध्यावकाश निर्धारित किया गया है।चुनाव अधिकारी ने सभी प्रत्याशियों, उनके समर्थकों और मतदाताओं से चुनाव प्रक्रिया के दौरान अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदान और मतगणना के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान, हस्तक्षेप या बाधा उत्पन्न नहीं की जानी चाहिए, ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में तीन यात्रियों मौत , 11 घायल ये खबर भी पढ़े : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में तीन यात्रियों मौत , 11 घायल

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

टी-72 और टी-90 टैंकों से सेना होगी और मजबूत, राजनाथ ने किया भूमिपूजन

मध्य प्रदेश के जबलपुर को रक्षा क्षेत्र की बड़ी सौगात 'आत्मनिर्भर भारत' के विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
टी-72 और टी-90 टैंकों से सेना होगी और मजबूत, राजनाथ ने किया भूमिपूजन

कानपुर में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान का इस्तेमाल प्रशिक्षण के लिए किया जा रहा था
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 कानपुर में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

अमेरिका-लंदन की महिलाओं ने गणेश जी को माना भाई, भेजी राखियां

मूषक के लिए बहनों ने आसन भेजा, भगवान गणेश को 51 फीट की राखी भी चढ़ेगी उज्जैन। मध्य प्रदेश के...
मध्य प्रदेश 
अमेरिका-लंदन की महिलाओं ने गणेश जी को माना भाई, भेजी राखियां

नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगतआपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी-डीएम

संत कबीर नगर,।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देशानुसार नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के कारण जनपद संत कबीर नगर...
उत्तर प्रदेश 
नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगतआपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी-डीएम

चीनी के दाम बढ़ने से जनता पर पड़ा 36 हजार करोड़ का बोझ: कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर आरोप लगाया कि त्योहारों के मौसम...
राष्ट्रीय 
चीनी के दाम बढ़ने से जनता पर पड़ा 36 हजार करोड़ का बोझ: कांग्रेस

उत्तर प्रदेश

कानपुर में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान का इस्तेमाल प्रशिक्षण के लिए किया जा रहा था
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 कानपुर में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगतआपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी-डीएम

संत कबीर नगर,।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देशानुसार नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के कारण जनपद संत कबीर नगर...
उत्तर प्रदेश 
नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगतआपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी-डीएम

उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी की छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों को बाँधी राखी

बस्ती - विद्यालय की छात्राओं रिद्धिमा पटेल, परिधि पांडेय, दीपिका वर्मा, दिपांशी चौधरी, वैष्णवी पांडेय एवं रिद्धि पांडेय ने बस्ती...
उत्तर प्रदेश 
उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी की छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों को बाँधी राखी

जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक द्वारा सुनी गई जन समस्याएं

अरुण अग्रवाल, बहराइच संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक द्वारा सुनी गई जन समस्याएं