ऑनलाइन दवा बिक्री (ई-फार्मेसी) के विरोध में केमिस्टों ने ठप किया कारोबार

राष्ट्रव्यापी ‘भारत बंद’ को दिया पूर्ण समर्थन

Published By Sonbhadra
On
Sonbhadra Picture

दुद्धी (सोनभद्र)। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (।प्व्ब्क्) के आह्वान पर 20 मई 2026 को ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-फार्मेसी के विरोध में देशव्यापी हड़ताल बुलाई गई। इसी कड़ी में सोनभद्र जनपद के दुद्धी कस्बे में दवा विक्रेताओं ने अपनी दुकानें पूरी तरह बंद रखीं और जोरदार प्रदर्शन कर अपनी मांगों को बुलंद किया। 
   मेडिकल एसोसिएशन दुद्धी ने निकाला विरोध माच, ‘मेडिकल एकता जिंदाबाद’ के नारों के साथ मेडिकल एसोसिएशन दुद्धी के बैनर तले स्थानीय केमिस्ट और वितरक सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां ले रखी थीं, जिन पर ‘ऑनलाइन दवा खरीद के विरोध में भारत बंद’ और ‘दवा विक्रेता समिति सोनभद्र’ अंकित था। इस दौरान दवा दुकानदारों ने नगर में शांतिपूर्ण मार्च निकालकर ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ अपना कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।
क्यों हो रहा है ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध?
एसोसिएशन के पदाधिकारियों और स्थानीय दवा विक्रेताओं ने बताया कि ऑनलाइन दवा व्यापार से छोटे और खुदरा दवा व्यापारियों के अस्तित्व पर गंभीर संकट मंडरा रहा है। केमिस्टों का कहना है कि ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के लिए कोई स्पष्ट और ठोस कानूनी ढांचा नहीं है, फिर भी ये धड़ल्ले से संचालित हो रही हैं। दवा विक्रेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने ऑनलाइन दवा बिक्री पर तुरंत पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाया या कड़े नियम लागू नहीं किए, तो यह आंदोलन भविष्य में और उग्र रूप धारण करेगा। बुधवार को हुए इस बंद के कारण नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीजों को रोजमर्रा की आवश्यक दवाइयां खरीदने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, हालांकि आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े काउंटरों को इससे मुक्त रखने का प्रयास किया गया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

चाय बनी जहर: नकली चाय का भंडाफोड़, छापेमारी में लाखों का माल सीज

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बड्डूपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शाहपुर में बीती शनिवार रात एसटीएफ, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि...
उत्तर प्रदेश 
चाय बनी जहर: नकली चाय का भंडाफोड़, छापेमारी में लाखों का माल सीज

नोएडा: मल्टीलेवल पार्किंग में मिला महिला का संदिग्ध हालात में शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश : नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-18 की मल्टीलेवल पार्किंग में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: मल्टीलेवल पार्किंग में मिला महिला का संदिग्ध हालात में शव, इलाके में मचा हड़कंप

गौरव गोगोई का कांग्रेस अध्यक्ष बने रहना भाजपा के लिए प्लस प्वाइंट : मंत्री पीयूष

गुवाहाटी। असम सरकार के मंत्री पीयूष हजारिका ने असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई पर कटाक्ष करते हुए कहा कि...
राष्ट्रीय  राज्य 
गौरव गोगोई का कांग्रेस अध्यक्ष बने रहना भाजपा के लिए प्लस प्वाइंट : मंत्री पीयूष

चंदन होला में प्रदर्शनी सामग्री के दो गोदामों में लगी आग, कई घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के चंदन होला इलाके में रविवार तड़के प्रदर्शनी (एक्जीबिशन) सामग्री से भरे दो टिन शेड गोदामों...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
चंदन होला में प्रदर्शनी सामग्री के दो गोदामों में लगी आग, कई घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

यूक्रेन का रूस पर फिर बड़ा ड्रोन हमला, सेंट पीटर्सबर्ग में तेल रिफाइनरी और सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

मॉस्को/कीव। यूक्रेन ने बीती रात रूस पर एक और बड़ा ड्रोन हमला किया। एक साथ सैकड़ों ड्रोन छोड़े। यूक्रेन ने...
अंतर्राष्ट्रीय 
यूक्रेन का रूस पर फिर बड़ा ड्रोन हमला, सेंट पीटर्सबर्ग में तेल रिफाइनरी और सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

उत्तर प्रदेश

चाय बनी जहर: नकली चाय का भंडाफोड़, छापेमारी में लाखों का माल सीज

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बड्डूपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शाहपुर में बीती शनिवार रात एसटीएफ, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि...
उत्तर प्रदेश 
चाय बनी जहर: नकली चाय का भंडाफोड़, छापेमारी में लाखों का माल सीज

नोएडा: मल्टीलेवल पार्किंग में मिला महिला का संदिग्ध हालात में शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश : नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-18 की मल्टीलेवल पार्किंग में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: मल्टीलेवल पार्किंग में मिला महिला का संदिग्ध हालात में शव, इलाके में मचा हड़कंप

आशियाना में बीएमडब्ल्यू के लॉकर से 26 लाख की संदिग्ध नकदी बरामद, आयकर विभाग की जांच शुरू

लखनऊ। राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र में पुलिस की सघन वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आशियाना में बीएमडब्ल्यू के लॉकर से 26 लाख की संदिग्ध नकदी बरामद, आयकर विभाग की जांच शुरू

सास, ससुर और पति समेत 08 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र के उरदना गांव निवासी गीता साहू को दहेज में पल्सर बाइक...
उत्तर प्रदेश 
सास, ससुर और पति समेत 08 के खिलाफ मुकदमा दर्ज