पढ़ाई की जगह आरामगाह बनी कैमिस्ट्री लैब, जांच की जरूरत

प्रयोगशाला में खाट डालकर बिछाई चादर, धूल फांक रहे उपकरण; विवाद के बाद अफसरों ने लिया संज्ञान

Published By Manish Tiwari
On
Manish Tiwari Picture

उन्नाव। शहर के प्रतिष्ठित राजा शंकर सहाय इंटर कॉलेज की कैमिस्ट्री लैब में खाट और बिस्तर मिलने का मामला सामने आया है। जिस प्रयोगशाला में विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रयोगों के माध्यम से व्यवहारिक ज्ञान दिया जाना चाहिए, वहां खाट डालकर चादर बिछी मिलने से विद्यालय की कार्यप्रणाली और लैब के उपयोग को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं प्रयोगशाला में रखे कई उपकरणों पर धूल जमी होने की बात भी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि बुधवार को कैमिस्ट्री लैब में खाट मिलने के बाद प्रभारी प्रधानाचार्य और एक शिक्षक के बीच विवाद की स्थिति बन गई। मामला बढ़ने पर विद्यालय प्रबंधन को हस्तक्षेप करना पड़ा। इसके बाद अधिकारियों ने भी विद्यालय पहुंचकर मामले का संज्ञान लिया।

इमरान और अरुण बने 'आप' के प्रवक्ता ये खबर भी पढ़े : इमरान और अरुण बने 'आप' के प्रवक्ता

लैब की खाट का खुलेगा राज

प्रयोगशाला में खाट किसके निर्देश पर और किस उद्देश्य से रखी गई थी, यह जांच का विषय है। इसके साथ ही प्रयोगात्मक उपकरणों के नियमित उपयोग और उनके रखरखाव की स्थिति की भी जांच जरूरी है। यदि उपकरण लंबे समय से उपयोग में नहीं आ रहे हैं तो विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक शिक्षा पर भी इसका असर पड़ने की आशंका है।

प्रोजेक्ट अलंकार के तहत चल रहा कायाकल्प

गौरतलब है कि विद्यालय में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत आधुनिकीकरण और कायाकल्प का कार्य चल रहा है। ऐसे में कैमिस्ट्री लैब में शैक्षिक उपकरणों के साथ खाट और बिस्तर का मिलना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि प्रयोगशाला का वास्तविक उपयोग किस प्रकार हो रहा था और वहां खाट किसके निर्देश पर रखी गई थी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Manish Tiwari Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले मनीष तिवारी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के उन्नाव ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्नाव में आधारित रहते हुए वह क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और सटीक कवरेज करते हैं

नवीनतम

पीजीआई: द ब्राउन हार्ट पर चर्चा  

लखनऊ। भारतीयों में कम उम्र में होने वाली दिल की बीमारियों का बढ़ता बोझ लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट...
उत्तर प्रदेश 
पीजीआई: द ब्राउन हार्ट पर चर्चा  

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना पर सवाल, मातृशक्ति का अपमान 

लखनऊ ।  उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि रायबरेली की दिशा बैठक में सांसद राहुल गांधी का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना पर सवाल, मातृशक्ति का अपमान 

मुख्यमंत्री 10 विशेष पुरस्कार के लिए पात्र ग्राम पंचायतें 15 से 30 सितम्बर तक करें आवेदन

प्रतापगढ़। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकान्त दर्वे ने जनपद की समस्त इच्छुक एवं पात्र ग्राम पंचायतों से मुख्यमंत्री 10 विशेष...
मुख्यमंत्री 10 विशेष पुरस्कार के लिए पात्र ग्राम पंचायतें 15 से 30 सितम्बर तक करें आवेदन

सीएमओ ने फैजुल्लागंज के कई क्षेत्रों का किया दौरा

लखनऊ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बृहस्पतिवार को फैजुल्लागंज क्षेत्र के पुराना दाउदनगर क्षेत्र का स्थलीय दौरा...
उत्तर प्रदेश 
सीएमओ ने फैजुल्लागंज के कई क्षेत्रों का किया दौरा

कार्यकर्ता सम्मेलनों से संगठन विस्तार पर जोर  

लखनऊ । भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलनों के जरिये संगठन का विस्तार करेगी। इसकी शुरुआत 10 अकटूबर को...