सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत कई लोगों पर अवैध कब्जा और रंगदारी का मुकदमा दर्ज

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में सीपरी बाजार थाना पुलिस ने समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश कश्यप सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ अवैध कब्जा, चोरी, रंगदारी, मारपीट और धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है।

नई दिल्ली के कैम्स विलेज निवासी डॉ. स्मिता पांडे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने 24 अप्रैल 2014 को शहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी सराय शिया मस्जिद निवासी कला देवी उर्फ कुसुम से नयागांव स्थित एक प्लॉट खरीदा था।

रजिस्ट्री के बाद वह प्लॉट पर निर्माण कार्य कराने के लिए ईंट, बालू और सीमेंट सहित अन्य सामग्री लेकर पहुंचीं। आरोप है कि उसी दौरान महेश कश्यप, रमेश रायकवार और अन्य लोग मौके पर पहुंचे तथा न्यायालय में स्टे होने की बात कहकर निर्माण कार्य रुकवा दिया।

पीड़िता के अनुसार उन्होंने निर्माण कार्य रोक दिया और प्लॉट विक्रेता से संपर्क किया। बाद में आसपास के लोगों से जानकारी मिली कि मौके पर रखी निर्माण सामग्री आरोपियों द्वारा उठा ली गई और अपने निर्माण कार्य में इस्तेमाल कर ली गई।

डॉ. स्मिता पांडे का आरोप है कि स्टे हटने के बाद भी वह वर्षों तक प्लॉट की देखरेख करती रहीं। फरवरी 2026 में उन्हें जानकारी मिली कि उसी जमीन पर जेसीबी चलाकर कब्जा किया जा रहा है और दाखिल-खारिज भी करा लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोर्ट में उन्हें गैरहाजिर दिखाकर एकपक्षीय कार्रवाई कराई गई।

पीड़िता का कहना है कि महेश कश्यप, कलावती, प्रहलाद, रमेश रायकवार समेत अन्य लोगों ने उनसे तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी और विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। उनका आरोप है कि यह लोग संगठित गिरोह बनाकर जमीन खरीदने वालों को ब्लैकमेल करते हैं।

सारे आरोप निराधार : महेश कश्यप
वहीं महेश कश्यप ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि वह शिकायतकर्ता महिला को जानते तक नहीं हैं और राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

गोआश्रय स्थल पर जलभराव न हो, दुग्ध मूल्य का भुगतान बराबर हो: धर्मपाल सिंह ये खबर भी पढ़े : गोआश्रय स्थल पर जलभराव न हो, दुग्ध मूल्य का भुगतान बराबर हो: धर्मपाल सिंह

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

साहित्य, संगीत और सांस्कृतिक चेतना के भव्य संगम में हुआ कवि सम्मेलन

बस्ती - नगर पंचायत नगर बाजार स्थित अटल भवन आदर्श नगर पंचायत के सभागार में आयोजित सम्वर्धन कार्यक्रम साहित्य, संगीत...
उत्तर प्रदेश 
साहित्य, संगीत और सांस्कृतिक चेतना के भव्य संगम में हुआ कवि सम्मेलन

एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बस्ती - जिला ग्रामोद्योग कार्यालय के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड स्थापना पखवाडा़ पर आयोजित एक दिवसीय माटीकला जागरूकता...
उत्तर प्रदेश 
एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितम्बर को

बस्ती - जनपद न्यायाधीश शमसुल हक के मार्गदर्शन में आगामी 12 सितम्बर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद...
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितम्बर को

कलियुगी मां ने प्रेमी से बात करने में रोड़ा बने 3 साल के मासूम की गला घोंटकर की हत्या

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बलदेव थाना क्षेत्र के गांव छौली से एक दिल दहला देने वाला मामला...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कलियुगी मां ने प्रेमी से बात करने में रोड़ा बने 3 साल के मासूम की गला घोंटकर की हत्या

विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने में 'जेन-जेड' की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण - हरीश द्विवेदी

​बस्ती - भारतीय जनता पार्टी बस्ती के जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के निर्देशानुसार संचालित युवा जनसंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत 'My Friend...