नेपाल में उप्र के रहने वाले 20 तीर्थ नागरिकों की बस खाई में गिरी, बच्ची समेत दो की मौत

- मुख्यमंत्री योगी ने आर्थिक सहायता की घोषणा के साथ 10 एंबुलेंस मदद के लिए किया रवाना

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

- महाराजगंज जिले की सदर तहसील के रहने वाले हैं सभी लोग

महाराजगंज/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जनपद से नेपाल तीर्थ करने गए 20 श्रद्धालुओं की बस वहां पिउठान जिले में स्वर्गद्वारी के पास गुरुवार को गहरी खाई में गिर गई। इस दुखद हादसे में एक महिला व बच्ची की मौत हो गई। जबकि अन्य सभी घायलों को लुंबिनी सीटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त उपराेक्त लाेग नेपाल की बस में सवार थे और वहीं का चालक था, इस प्रकार बस में कुल 21 लोग सवार थे। इस घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है। उनके निर्देश पर प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए मेडिकल टीम 10 एंबुलेंस के साथ नेपाल रवाना हाे गई है। यह जानकारी महाराजगंज के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने दी है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के सदर तहसील अंतर्गत गांव सेवा राजा में रहने वाले 20 नागरिक तीर्थ के लिए नेपाल गए थे। हादसे में घायल चालक समेत कुल 21 लोगों को तत्काल मुख्य जिला अधिकारी रूपनदेही से बात कर घायलों को लुंबिनी सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। राहत व बचाव कार्य के लिए एसडीएम नौतनवा नवीन प्रसाद को मौके पर भेजा गया है और एडीएम (एफ/आर) सोनौली में कैंप कर नेपाली प्रशासन के साथ समन्वय सुनिश्चित कर रहे हैं। मौके पर तत्काल चार एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस समेत 10 एंबुलेंस को डॉक्टर की टीम के साथ भेजा गया है।

घुमंतू व वंचित समुदाय की सूची तैयार करायें ताकि मिल सके लाभ: राज्यपाल ये खबर भी पढ़े : घुमंतू व वंचित समुदाय की सूची तैयार करायें ताकि मिल सके लाभ: राज्यपाल

इस हादसे में महिला निरमा मौर्या (30) और बच्ची काव्या मौर्या की मृत्यु होने का दुखद समाचार मिला है। बाकी अन्य घायलों का उपचार जारी है। डीएम ने बताया कि महाराजगंज के जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज के मेडिकल टीम को हाई अलर्ट पर रखने के साथ घायलों के लिए बेड आरक्षित कर दिया गया है। नेपाल प्रशासन द्वारा भी सभी जरूरी सहयोग प्रदान किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में लगातार नेपाल प्रशासन के साथ संवाद किया जा रहा है। घायलों और मृतकों के परिजनों को नेपाल ले जाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने घायलों और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

सीएम योगी ने घटना पर जताया दुख, आर्थिक मदद का ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने घटना में मृत लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। वहीं घायलों का बेहतर उपचार एवं सहायता राशि देने का भी ऐलान किया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

आज का राशिफल 9 अगस्त 2026:दिन कुछ राशियों के लिए धन और प्यार के लिए उत्तम 

मेष आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी मिल सकती है और मेहनत की सराहना होगी। नौकरीपेशा...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 9 अगस्त 2026:दिन कुछ राशियों के लिए धन और प्यार के लिए उत्तम 

प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित 'छात्रों...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

खूनी रंजिश: ठेकेदार पर हमला, तलवार से उतारा मौत के घाट

​गोरखपुर। जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में पुरानी रंजिश के चलते बिजली विभाग के एक ठेकेदार की...
खूनी रंजिश: ठेकेदार पर हमला, तलवार से उतारा मौत के घाट

सुरखी में मंत्री राजपूत का पैदल जनसंवाद, 5 करोड़ की सौगात

सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जन-संवाद और जनकल्याण की मंशा के अनुरूप प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता...
मध्य प्रदेश 
सुरखी में मंत्री राजपूत का पैदल जनसंवाद, 5 करोड़ की सौगात

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित 'छात्रों...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

कौशाम्बी। जिले में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी

बहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, डीएम दफ्तर घेरकर दी "आरक्षण नहीं तो वोट नहीं" की चेतावनी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी