मंझनपुर नगर पालिका बोर्ड बैठक में 66 करोड़ का बजट पास, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं और नगर सौंदर्यीकरण पर जोर; सभासदों ने रखे जनहित के प्रस्ताव

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260407-WA0070

कौशाम्बी। जिले के नगर पालिका परिषद मंझनपुर के सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में नगर के समग्र विकास को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में स्वच्छता व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी सभासदों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए।बैठक के दौरान नगर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के संकल्प को दोहराया गया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मंझनपुर को एक आदर्श नगर के रूप में स्थापित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है।वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नगर पालिका का लगभग 66 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया, जिसमें अनुमानित आय 66 करोड़ और व्यय 62 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। इस बजट के अंतर्गत इंटरलॉकिंग सड़कों, नाली-नाला निर्माण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सहित अन्य विकास कार्यों पर व्यय किया जाएगा।बैठक में विकास कार्यों को गति देने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। नगर की स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के साथ-साथ बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस रणनीति पर चर्चा की गई।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज (फौजी), अवर अभियंता ओमकार पटेल, लेखा लिपिक संजय कुमार गुप्ता सहित नगर पालिका के सभासदगण उपस्थित रहे।

जहरीली दाल खाने से पांच की हालत बिगड़ी, बहू पर आरोप  ये खबर भी पढ़े : जहरीली दाल खाने से पांच की हालत बिगड़ी, बहू पर आरोप 

 

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

सर्दियों में करें इन सब्ज़ियों की खेती

कड़ाके की ठंड  : खेती में मौसम का बहुत बड़ा योगदान होता है. अगर सही में बुवाई कर दी गई...
खेती-बाड़ी 
सर्दियों में करें इन सब्ज़ियों की खेती

वन्यजीवन के लिए क्यों जरूरी हैं चीता?

नई दिल्ली: प्रकृति से एक बार जो चीज विलुप्त हो जाए, उसे वापस प्रकृति में लाना बहुत मुश्किल या फिर...
राष्ट्रीय 
वन्यजीवन के लिए क्यों जरूरी हैं चीता?

बुजुर्ग महिला को बंदर ने धक्का मारा और हो गई मौत

कोप्पल : कर्नाटक के कोप्पल जिले से एक बेहद ही चौंका देने वाली खबर सामने आई है, यहां एक बंदर...
नारी व बाल जगत 
बुजुर्ग महिला को बंदर ने धक्का मारा और हो गई मौत

पालक, कॉर्न और लहसुन से तैयार होने वाली स्वादिष्ट सब्जी 

लहसुनी कॉर्न पालक की सब्जी :अगर आप रोज की दाल सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो डिनर में आप...
खाना पकाना 
पालक, कॉर्न और लहसुन से तैयार होने वाली स्वादिष्ट सब्जी 

क्या  जामुन के बीजों को सालभर इस्तेमाल करना चाहते हैं?

जामुन का बीज : जामुन एक ऐसा फल है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। सिर्फ जामुन...
लाइफस्टाइल 
क्या  जामुन के बीजों को सालभर इस्तेमाल करना चाहते हैं?

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान