सड़क किनारे मिले अज्ञात महिला के शव का खुलासा

दोस्त समेत तीन लोगों ने की थी हत्या, कार और मोबाइल बरामद

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260519-WA0057कौशाम्बी। जिले के थाना पश्चिम शरीरा क्षेत्र में सड़क किनारे मिले अज्ञात महिला के शव मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने चित्रकूट घुमाने के बहाने महिला को कार में बैठाया था और विवाद होने पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। बाद में शव को सुनसान स्थान पर फेंककर फरार हो गए थे।पुलिस के मुताबिक, 15 मई 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम गढ़ी बाजार के आगे पश्चिम शरीरा-बैरमपुर रोड किनारे एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने के बाद शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। इस मामले में थाना पश्चिम शरीरा में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण स्वयं मौके पर पहुंचे और मामले के खुलासे के लिए क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया। पुलिस टीमों ने आसपास के लोगों से पूछताछ, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के जरिए जांच शुरू की।मंगलवार 19 मई को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। इसके बाद जजौली महावां नहर पटरी रोड स्थित कुर्मियन का डेरा के पास संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की गई। कार में सवार अनूपा उर्फ अमृता पत्नी दिनेश राय निवासी आजमगढ़, अभिनन्दन उर्फ विभांशु तथा अवनीश राय को हिरासत में लिया गया।पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने महिला की हत्या कर शव फेंकने की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर मृतका का लाल रंग का पर्स, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त इको स्पोर्ट कार बरामद की गई।पूछताछ में मुख्य आरोपी अनूपा उर्फ अमृता ने बताया कि उसकी पहचान मृतका मगलावती पत्नी इन्दर लोधी निवासी भगतन का पुरवा, मंझनपुर से पिछले दो वर्षों से थी। 14 और 15 मई की रात मगलावती ने उसे फोन कर चित्रकूट घूमने चलने के लिए बुलाया था। इसके बाद वह अपने बहन के दोनों बेटों के साथ कार लेकर पहुंची और मृतका को बैठाकर निकल गई।रास्ते में पेट्रोल डलवाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान कहासुनी बढ़ने पर मृतका ने कार में मौजूद लोगों को पैर मार दिया। इससे नाराज होकर तीनों आरोपियों ने मिलकर पहले गला दबाया और फिर दुपट्टे से कसकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बैरमपुर के पास सड़क किनारे फेंककर सभी प्रयागराज लौट गए थे।पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

एपीजे विश्वविद्यालय में बीटेक दाखिले की काउंसलिंग, 14 अभ्यर्थियों को मिली सीट

कश्मीरी माइग्रेंट और एनआरआई की हुई काउंसलिंग लखनऊ। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में बुधवार को बीटेक पाठ्यक्रम में...
उत्तर प्रदेश 
एपीजे विश्वविद्यालय में बीटेक दाखिले की काउंसलिंग, 14 अभ्यर्थियों को मिली सीट

कानपुर के बुनकरों की कला को सलाम, सलीम अहमद का ऊलेन सैडिल पैड बना अव्वल

अब्दुल हामिद के ऊलेन सैडिल पैड को दूसरा और शारिक अंसारी की दरी को तीसरा स्थान, डीएम ने किया उत्पादों...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर के बुनकरों की कला को सलाम, सलीम अहमद का ऊलेन सैडिल पैड बना अव्वल

राज्यपाल की अध्यक्षता में भाषा विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न

‘शिक्षा केवल डिग्री नहीं, राष्ट्र सेवा का संकल्प है’: उच्च शिक्षा मंत्री ने दिया युवाओं को मंत्र  लखनऊ । उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
राज्यपाल की अध्यक्षता में भाषा विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न

एयरपोर्ट पर अब किताबों का सफर, यात्रियों के लिए शुरू हुई 90 दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी

लेखकों की पुस्तकों के साथ-साथ विभिन्न विषयों की लोकप्रिय पुस्तकें भी देश-विदेश से आने-जाने वाले हजारों यात्री उठा सकेंगे लाभ...
उत्तर प्रदेश 
एयरपोर्ट पर अब किताबों का सफर, यात्रियों के लिए शुरू हुई 90 दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी

पशु चिकित्सकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 9 से, रोग नियंत्रण पर होगा मंथन

पशु चिकित्सकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन