ऑटो रिक्शा व डंपर की जोरदार भिड़ंत, 4 की मौके पर मौत, सात घायल
लालगंज से सवारी भरकर रायबरेली जा रहा था ऑटो
सभी घायलों का रायबरेली के अस्पताल में चल रहा है इलाज
मामला लालगंज कोतवाली इलाके के नेशनल हाईवे 232 पर बदई का पूरवा के पास रायबरेली मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि थ्री व्हीलर लालगंज से सवारियां लेकर रायबरेली जा रहा था और सामने से एक तेज रफ्तार डंपर चला आ रहा था। उसी समय यह घटना हुई है। सूचना पाकर मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रत्यक्षदर्शी राम कुमार ने बताया कि रायबरेली की तरफ से एक तेज रफ्तार डंपर ने लालगंज से सवारी भर कर जा रहे थ्री व्हीलर को सामने से टक्कर मार दी। जिसमें चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। वही 7 लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया है। ऑटो पर बैंड बाजा का सामान भी रखा हुआ था। जिससे यह लगता है कि बैठी हुई सवारी में कुछ लोग शादी विवाह का कार्यक्रम निपटा कर लौट रहे थे।
इस मामले में लालगंज कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना में चार लोगों की मौत हुई है। 7 लोग घायल हुए हैं। अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उनकी शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा है। सभी मृतक अलग-अलग क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
टिप्पणियां