सरकारी जमीन की शिकायत पर खूनी संघर्ष की कोशिश, दबंगों ने ब्राह्मण परिवार के घर पर बोला धावा

सीसीटीवी में कैद हुआ हमलावरों का तांडव, 10 नामजद समेत 25 पर मुकदमा दर्ज

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर तहसील अंतर्गत ऊनो गांव में बुधवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक विशेष समुदाय के दर्जनों लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना का मूल कारण गांव की सरकारी खलियान की जमीन (गाटा संख्या 911) को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की शिकायत करना बताया जा रहा है।

पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है।जानकारी के अनुसार, पीड़ित इंद्रजीत मिश्र ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मंझनपुर से गांव की सरकारी खलियान की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे की लिखित शिकायत की थी। इस पर संज्ञान लेते हुए राजस्व टीम ने हाल ही में मौके का निरीक्षण किया था और कब्जाधारकों को अवैध निर्माण हटाने की कड़ी चेतावनी दी थी।

फल उद्यान पार्क में योग शिविर आयोजित ये खबर भी पढ़े : फल उद्यान पार्क में योग शिविर आयोजित

अपना अवैध साम्राज्य ढहते देख कब्जेदारों ने लामबंद होकर शिकायतकर्ता को सबक सिखाने की साजिश रची।बुधवार सुबह करीब एक घंटे तक गांव में अराजकता का नंगा नाच चला। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि हमलावर किस कदर उग्र थे। वे इंद्रजीत मिश्र के बंद दरवाजे और दीवारों पर पूरी ताकत से कुल्हाड़ी और डंडों से प्रहार कर रहे थे। पीड़ित का कहना है कि अगर समय रहते मुख्य दरवाजा अंदर से बंद न किया जाता, तो उग्र भीड़ मेरे पूरे परिवार की हत्या कर देती। हमें लगातार धमकियां मिल रही थीं कि 'पंडित सुधर जाओ वरना एससी-एसटी एक्ट लगवाकर जिंदगी बर्बाद कर देंगे।पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने हमले की आशंका पहले ही एसडीएम को बता दी थी, लेकिन प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन व खाद्य सुरक्षा पर डीएम की सख्ती, अधिकारियों को दिए निर्देश ये खबर भी पढ़े : स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन व खाद्य सुरक्षा पर डीएम की सख्ती, अधिकारियों को दिए निर्देश

यदि समय रहते सुरक्षा मुहैया कराई जाती, तो यह घटना टाली जा सकती थी। फिलहाल, गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 नामजद तथा 15 से 20 लोगों की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान जारी ।जानलेवा हमला, दंगा भड़काना और अन्य सुसंगत धाराएं मंझनपुर थाना पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावरों और मुख्य साजिशकर्ताओं की पहचान की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा : दूसरे दिन सभी जिलों में शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न ये खबर भी पढ़े : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा : दूसरे दिन सभी जिलों में शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

यूपी में गर्मी का कहर: बांदा 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म, 17 जिलों में लू और 36 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। एक ओर बुंदेलखंड और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में गर्मी का कहर: बांदा 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म, 17 जिलों में लू और 36 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज दिल्ली के भारत मंडपम में होगा अभिनंदन

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की अहम बैठक आज यहां के भारत मंडपम में...
राष्ट्रीय  राज्य 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज दिल्ली के भारत मंडपम में होगा अभिनंदन

अब अमेरिका इस मामले पर चुप नहीं बैठेगा: ट्रंप

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट एक अमेरिकी सैन्य हेलिकॉप्टर को ईरान...
अंतर्राष्ट्रीय 
अब अमेरिका इस मामले पर चुप नहीं बैठेगा: ट्रंप

जबलपुरः खनिजों के अवैध उत्खनन करने वालों पर पांच माह में 14.60 करोड़ रुपये का जुर्माना

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में लगभग पांच माह के दौरान खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के...
राज्य  मध्य प्रदेश 
जबलपुरः खनिजों के अवैध उत्खनन करने वालों पर पांच माह में 14.60 करोड़ रुपये का जुर्माना

महाराष्ट्र के हर जिले में ‘सीईटी सेल स्टूडेंट सपोर्ट सेंटर’ की होगी स्थापाना

मुंबई। महाराष्ट्र के हर जिले में ‘सीईटी सेल स्टूडेंट सपोर्ट सेंटर’ की स्थापाना की जाएगी। इसके माध्यम से छात्रों को...
राज्य  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र के हर जिले में ‘सीईटी सेल स्टूडेंट सपोर्ट सेंटर’ की होगी स्थापाना

उत्तर प्रदेश

यूपी में गर्मी का कहर: बांदा 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म, 17 जिलों में लू और 36 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। एक ओर बुंदेलखंड और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में गर्मी का कहर: बांदा 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म, 17 जिलों में लू और 36 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

शिक्षा जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले दूरदर्शी अधिकारी हैं डॉ. कौस्तुभ  =आशाराम 

अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश तदर्थ शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आशाराम वर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एवं...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षा जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले दूरदर्शी अधिकारी हैं डॉ. कौस्तुभ  =आशाराम