एशिया का सबसे बडा एलिवेटेड़ वाइल्डलाइफ दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

सहारनपुर।मंगलवार को बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने जिस दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण किया, उसमे कुछ खास खूबी हैं। आइये जानते हैं इस कॉरिडोर की कुछ खास बातें।दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर लगभग 213 किलोमीटर लंबा है। छह लेन वाला दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर लगभग 12 हजार करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इसके शुरू होने के बाद दिल्ली से देहरादून की यात्रा का समय छह घंटे से घटकर मात्र ढाई घंटे रह जाएगा, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

इसमें दस इंटरचेंज, तीन रेलवे ओवर ब्रिज, चार बड़े पुल और बारह वे-साइड सुविधाएं हैं। साथ ही इसमें एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम भी लगाया गया है।वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही के लिए इसमें 12 किलोमीटर लंबा वाइल्डलाइफ एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया गया है। जिसे एशिया के सबसे लंबे वाइल्डलाइफ एलिवेटेड कॉरिडोर में गिना जा रहा है। इसके अलावा 8 एनिमल पास, 200-200 मीटर के दो हाथी अंडरपास और सहारनपुर बॉर्डर पर स्थित मॉ डाट काली मंदिर के पास पहाड़ों को काटकर 370 मीटर लंबी टनल भी बनाई गई है।कॉरिडोर का यह हिस्सा बहुत ही सुंदर है। यह चारों ओर से जंगल और पहाडियों से घिरा हुआ है। इस हिस्से को पहाडों के बीच से गुजरती बरसाती नदी मे पीलर खडा करके तैयार किया गया, जिससे पेड़ नही काटने पड़े और पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा गया।

कांवड़ यात्रा पर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर डायवर्जन ये खबर भी पढ़े : कांवड़ यात्रा पर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर डायवर्जन

इकोनॉमिक कॉरिडोर को चार सेक्शनो में बांटा गया है

सेक्शन 1

अक्षरधाम से यूपी बॉर्डर तक

लंबाई लगभग 31 किमी

6 लेन और 6 लेन सर्विस रोड

जिससे उत्तर-पूर्व दिल्ली को डी-कन्जेस्ट करने में मदद मिलेगी और जिसका ज्यादातर हिस्सा एलिवेटेड है।

सेक्शन-2

यूपी का ग्रीनफील्ड हिस्सा

यह पूरी तरह नया रास्ता है(लम्बाई लगभग 120 किमी)

बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर होकर सहारनपुर के लाखनौर तक इसे 6 लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड बनाया जा रहा है।

सेक्शन-3

सहारनपुर बाईपास पर लाखनौर से से गणेशपुर तक (लम्बाई लगभग 42 किमी)

इस सेक्सन मे पहले से बने 4-लेन हाइवे को एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे में बदला गया।

सेक्शन-4

गणेशपुर से देहरादून तक (Forest Zone) लंबाई लगभग 20 किमी

इसके अन्तर्गत 12 किमी का एशिया का सबसे बड़ा वाइल्डलाइफ एलिवेटेड कॉरिडोर है।

डाट काली मंदिर के पास 340 मीटर लंबी टनल बनाई गई है।

इस हिस्से को पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

नोएडा में दो अलग घटनाओं में युवक-युवती की मौत, जांच जारी

नोएडा। नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले एक युवती और एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में दो अलग घटनाओं में युवक-युवती की मौत, जांच जारी

बैटरी विस्फोट से मकान में लगी आग, हादसे में दो की मौत

नई दिल्ली। दिल्ली में पश्चिमी जिले के रघुबीर नगर में सोमवार तड़के ई-रिक्शा की बैटरी फटने से एक मकान में...
दिल्ली 
बैटरी विस्फोट से मकान में लगी आग, हादसे में दो की मौत

लखीसराय भगदड़ : डीएम ने बताया- भीड़ बढ़ने से बैरिकेडिंग टूटा और लोग गिरते गए

लखीसराय। बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर के समीप सावन के सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। मंदिर...
राज्य  बिहार 
लखीसराय भगदड़ : डीएम ने बताया- भीड़ बढ़ने से बैरिकेडिंग टूटा और लोग गिरते गए

नोएडा में दो अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में अलग-अलग जगहों पर दो अज्ञात लोगों का शव मिला है। पुलिस ने शवों को...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में दो अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

मध्य प्रदेश में फिर तेज हुआ मानसून, 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

भोपाल । मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। बंगाल की खाड़ी से एक्टिव स्ट्रॉन्ग...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में फिर तेज हुआ मानसून, 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

उत्तर प्रदेश

नोएडा में दो अलग घटनाओं में युवक-युवती की मौत, जांच जारी

नोएडा। नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले एक युवती और एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में दो अलग घटनाओं में युवक-युवती की मौत, जांच जारी

नोएडा में दो अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में अलग-अलग जगहों पर दो अज्ञात लोगों का शव मिला है। पुलिस ने शवों को...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में दो अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

लापरवाही : भीखमपुर चौराहे पर जलभराव से कांवरियों और राहगीरों को मुसीबत

भीखमपुर-खीरी,17 अगस्त(तरुणमित्र)। विकासखंड मितौली क्षेत्र के कस्ता-ममरी मार्ग पर शासन के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़कों के दोनों किनारों...
उत्तर प्रदेश 
लापरवाही : भीखमपुर चौराहे पर जलभराव से कांवरियों और राहगीरों को मुसीबत

असम में बाढ़ का असर 170 गांवों में, 51869 नागरिक अभी भी प्रभावित

गुवाहाटी। असम में नदियों का जलस्तर तेजी के साथ घट रहा है। सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
असम में बाढ़ का असर 170 गांवों में, 51869 नागरिक अभी भी प्रभावित