एआरटीओ व यातायात प्रभारी ने दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर एचआर इंटर कॉलेज में अध्ययनरत एनसीसी कैडेटों को एआरटीओ  प्रियंवदा सिंह* एवं प्रभारी यातायात  परमहंस* द्वारा यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई ।
शपथ ग्रहण के उपरांत एनसीसी कैडेटों द्वारा यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जो एचआर इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर बरदहिया, गोला बाजार होते हुए एनसीसी प्रांगण में संपन्न हुई । रैली के माध्यम से आमजन को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करने हेतु जागरूक किया गया ।
रैली के दौरान पोस्टर, बैनर एवं स्लोगनों के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया ।
इस अवसर पर एआरटीओ व यातायात प्रभारी द्वारा बताया गया कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है और बहुमूल्य मानव जीवन की रक्षा संभव है। जनपद पुलिस द्वारा भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे ।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य  अरुण कुमार ओझा, एनसीसी कैप्टन  डा0 चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, एनसीसी अधिकारी  पुनीत कुमार त्रिपाठी, उ0नि0  सुरेन्द्र यादव, हे0का0 सुरेन्द्र प्रसाद, का0 टिकु पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

जनपद पुलिस संतकबीरनगर आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें ।*

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि प्रदेश के ऊर्जा...
उत्तर प्रदेश 

लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

न्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्ष

यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

लखनऊ। शनिवार पुलिस मुख्यालय स्थित अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद ऑडीटोरियम में मीनाक्षी सिंह, आईआरएस,अध्यक्षा वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली...

योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील

15 जून से 21 जून, 2026 तक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह