निराश्रित गौवंश संरक्षण को जनमानस से अपील, भूसा दान कर गौ संरक्षण में करें सहयोग

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

प्रयागराज । निराश्रित एवं अस्थायी गौ आश्रय स्थलों में पल रहे गौवंश के भरण पोषण के लिए प्रशासन ने जनमानस से सहयोग करने की अपील की है। कहा कि इस पुण्यकार्य में भूसा दान कर सहयोग प्रदान करें। यह अपील बुधवार को प्रयागराज के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ शिवनाथ यादव ने की है।

उन्होंने प्रयागराज के गौ सेवा प्रेमियों तथा जनपद के व्यापारियों, बड़े किसान भाइयों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से इस पुण्य कार्य में सहयोग करने की अपील किया है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की अभिनव छत्रछाया योजना के तहत प्रदेश में संचालित अस्थायी निराश्रित गौवंश स्थलों का संचालन किया जा रहा है। वर्तमान में प्रयागराज जनपद के 121 गौआश्रय स्थलों पर करीब 20 हजार छुट्टा एवं निराश्रित गौवंश संरक्षित हैं।

मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद के समस्त गौसेवा प्रेमी, कारोबारियों एवं सामाजिक संगठन यदि अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित गौशालाओं पर पहुंचकर प्रति व्यक्ति 100 क्विंटल अथवा 100 गोवंशों के लिए 100 कुंतल भूसा दान करें तो आश्रय स्थलों का संचालन और सुदृढ़ होगा।

उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति, संस्था या गणमान्य नागरिक भूसा दान करेंगे, उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा और इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वालों का नाम भी प्रचारित किया जाएगा।

प्रशासन ने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग आगे आकर गौसेवा के इस अभियान से जुड़ें, ताकि जनपद के सभी गौआश्रय स्थलों पर पर्याप्त चारे की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

TRAI टेस्ट में सतारा में जियो अव्वल, कॉल ड्रॉप और स्पीड में बीएसएनएल सबसे कमजोर

नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के महाराष्ट्र के सतारा जिले में किए गए मोबाइल नेटवर्क टेस्ट में...
राष्ट्रीय 
TRAI टेस्ट में सतारा में जियो अव्वल, कॉल ड्रॉप और स्पीड में बीएसएनएल सबसे कमजोर

नायरा एनर्जी का मानसून गिफ्ट, पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता

नई दिल्ली। देश में प्राइवेट सेक्टर की सबसे बड़ी फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने आज पेट्रोल और डीजल के...
कारोबार 
नायरा एनर्जी का मानसून गिफ्ट, पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आज तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में कार...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम इटर्रा बढोनी में मंगलवार देर शाम एक महिला...
उत्तर प्रदेश 
लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में हरे निशान में

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।...
कारोबार 
 घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में हरे निशान में

उत्तर प्रदेश

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आज तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में कार...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम इटर्रा बढोनी में मंगलवार देर शाम एक महिला...
उत्तर प्रदेश 
लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

रेनेसां होटल के 16वें तल पर ओपन बार होगी सील,मानचित्र विरुद्ध गतिविधि करने का आरोप

-मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा बैठक में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई के दिये निर्देश 
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रेनेसां होटल के 16वें तल पर ओपन बार होगी सील,मानचित्र विरुद्ध गतिविधि करने का आरोप

औरैया में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, दो शातिर चोर गोली लगने से घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
औरैया में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, दो शातिर चोर गोली लगने से घायल