एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स: पचास लाख के अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

98.927 किलो ग्राम अवैध गांजा, एक कार व 6,050 रुपए की नकदी बरामद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। बिहार राज्य से कार में लादकर भारी मात्रा में गांजा लाकर यूपी के सुल्तानपुर सहित आसपास के जिलों में सप्लाई करने वाले गिरोह का राजफाश कर एएनटीएफ बाराबंकी की टीम ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर सुल्तानपुर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ टीम को इनके पास से 98.927 किलो ग्राम अवैध गांजा, एक कार, दो मोबाइल फोन व 6,050 रुपए की नकदी बरामद हुई है।

 बरामद अवैध गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत पचास लाख रुपए के करीब बताई जा रही है। एएनटीएफ यूनिट बाराबंकी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से सुल्तानपुर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के सौरमऊ गांव के पास से कार में लादकर अवैध गांजा बेचने जा रहे दो तस्करों पवन कुमार तिवारी व वेदप्रकाश मिश्रा को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों तस्कर सुल्तानपुर जिले के लम्भुआ थाना क्षेत्र स्थित बेलाही गांव के रहने वाले हैं।

दो साल में रक्तदान कर 274 लोगों को दिया जीवन ये खबर भी पढ़े : दो साल में रक्तदान कर 274 लोगों को दिया जीवन

एएनटीएफ यूनिट के उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम विश्वकर्मा के मुताबिक पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में बताया कि यह लोग मादक पदार्थ गांजा बिहार राज्य से लाकर यूपी के सुल्तानपुर जिले के अलावा अलग-अलग जिलों में सप्लाई करते हैं। हमेशा की तरह एक बार फिर कार में लादकर अवैध गांजा बेचने जा रहे थे कि धर लिए गए।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

यूपी में 17 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली, मुरादाबाद-अलीगढ़ को मिले नए मंडलायुक्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात 17 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में 17 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली, मुरादाबाद-अलीगढ़ को मिले नए मंडलायुक्त

यूपी-दिल्ली समेत छह राज्यों में बढ़ा स्वाइन फ्लू का कहर

उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत छह राज्य स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 वायरस की चपेट में हैं। राष्ट्रीय राजधानी में अब...
राष्ट्रीय 
यूपी-दिल्ली समेत छह राज्यों में बढ़ा स्वाइन फ्लू का कहर

सावन में झूले पर विराजे रामलला, अयोध्या मंदिर ट्रस्ट ने जारी की मनमोहक तस्वीरें

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह से मनमोहक तस्वीरें जारी की हैं,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन में झूले पर विराजे रामलला, अयोध्या मंदिर ट्रस्ट ने जारी की मनमोहक तस्वीरें

रक्षाबंधन बहन-बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान के संकल्प का पर्व: योगी

कहा- यह पर्व स्नेह, विश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन बहन-बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान के संकल्प का पर्व: योगी

उत्तर प्रदेश